आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जाने और ठहरने के बीच लड़खड़ाता है दिन - ओक्तावियो पाज़

octavio paz poem in hindi jaane aur aane ke beech
                
                                                         
                            

जाने और ठहरने के बीच
लड़खड़ाता है दिन,
अपनी ही पारदर्शिता के प्यार में डूबा हुआ।
चक्रीय दोपहर अब एक खाड़ी है
जहां अपने सन्नाटे में डोलती है दुनिया।

सब कुछ ज़ाहिर और सब ओझल,
सब कुछ पास और पहुँंच से बाहर।

कागज़, क़िताब, पेंसिल, गिलास,
अपने नामों के साये में पनाह लिए हुए।

मेरी कनपटी पर चोट करता वक़्त दोहराता है
ख़ून के एक ही जैसे लफ़्ज़।

रोशनी के बीच बेतअल्लुक दीवार
गौरो-फ़िक्र का दहशतभरा साया।

अपने को पाता हूँ एक आँख के बीचोबीच
कोरी नज़र से ख़ुद को परखता हुआ।

बिखर जाता है लमहा । कोई हलचल नहीं,
मैं ठहरा हूँ और चल पड़ता हूँ :
मैं दरमियानी हूँ।

अंग्रेज़ी से अनुवाद : उज्ज्वल भट्टाचार्य

5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर