आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

केदारनाथ सिंह: पड़ी है कलाई में अजब हथकड़ी दुख देती है घड़ी

kedarnath singh famous hindi kavita dukh deti hai ghadi
                
                                                         
                            


दुख देती है घड़ी
बैठा था मोढ़े पर
लेता हुआ जाड़े की धूप का रस
कि वहाँ मेज पर नगी चीखने लगी
'जल्दी करो, जल्दी करो
छूट जायेगी बस'
गिरने लगी पीठ पर
समय की छड़ी
दुख देती है घड़ी।

जानती हूँ एक दिन
यदि डाल भी आऊँ
उसे कुएँ में ऊबकर
लौटकर पाऊँगा
उसी तरह दुर्दम कठोर
एक टिक् टिक् टिक् टिक् से
भरा है सारा घर

छोड़ेगी नहीं
अब कभी यह पीछा
ऐसी मुँहलगी है
इतनी सिर चढ़ी है
दुख देती है घड़ी।

छूने में डर है
उठाने में डर है
बाँधने में डर है
खोलने में डर है

पड़ी है कलाई में
अजब हथकड़ी
दुख देती है घड़ी। 

 

एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर