आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उसका चिट्ठी खोलते क्यो नही

                
                                                         
                            उसका चिठ्ठी खोलते क्यों नही,
                                                                 
                            
क्यों खामोश हो,बोलते क्यो नही?
कोई मेल नही आया है, कोई संदेश नही आया है।
मेरे बेटे का कोई पैगाम नही आया है।
क्यों खामोश हो,बोलते क्यो नही?
उसका चिट्ठी खोलते क्यों नही?
क्या उसने मुझसे अचार मंगाया है?
तुम बोलते क्यों नही?
ऐसे सुन्न क्यों खड़े हो,डोलते क्यो नही।
मेरा जी बैठ रहा है,तुम बोलते क्यों नही?
क्या पिछली बार की तरह वो बिना बताये आकर,
हम सबको आश्चर्य में डालेगा?
वो चुपके से आकर मुझे गले लगाएगा,
माँ-माँ कह के चिल्लायेगा।
क्या वो पापा को सैलूट करेगा,
या कदम से कदम मिला के कुछ करतब दिखायेगा।
क्या वो बहन के साथ दौड़ लगाएगा
फिर जान बूझ कर हार जाएगा।
और बोलेगा देखी फौजी की बहन-बेटी हो,
देशभक्ति का खून तुम्हारे रग-रग में है,
तुम भी आर्मी जॉइन कर लो।
बोलो,क्या सच मे कोई मेल नही आया है?
मेरे बच्चे का संदेश नही आया है।
चिट्ठी तुम खोलते क्यों नही,
मैं कुछ पूछ रही हूँ तुम बोलते क्यों नही?
बोला था इसबार आकर हम दोनों को गंगा नहलायेगा।
कुछ समय हम सब के संग बिताएगा,
एक सुंदर सी लड़की देख के ब्याह रचाएगा।
वो घोड़ी चढ़ बारात ले जाएगा।
सुनो! तुम बोलते क्यों नही?
ऐसे सुन्न क्यों खड़े हो,डोलते क्यो नही?
उसका चिट्ठी खोलते क्यो नही?

सन्नाटा पसरा था हर ओर,
सीने पर पत्थर रख
देख देख रहे थे सब उस माँ की ओर।
आंखे सबकी नम होने को आई,
न चाहते हुए भी जब शोक बिगुल बजाई।
माँ धड़ से जमीन पर गिरी,
पुत्रशोक की बिजली उसके रग-रग में दौड़ी
वो बेटा-बेटा कह के चिल्लाई।
इससे आगे क्या लिखूं मैं,
लिखने की हिम्मत मुझमे न आई।
-अनुराधा कामेंद्र सहनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर