अकेलापन एक ऐसी स्थिति है,
जहां है ख़ालीपन,अनिश्चितता,अलगाव,
यह मन की एक भावनात्मक स्थिति होती है,
इंसान को लगता है,
कि उसे अनदेखा किया जा रहा है.
अकेलेपन को स्वीकार करना ही होगा एक दिन,
यह आदत सभी के लिए
बहुत महत्वपूर्ण और लाभदायक है,
क्योंकि आने वाले दिनों में,
आपको इसका सामना करना ही पड़ेगा.
मैं अकेला हूँ लेकिन मुझे,
कभी अकेलापन महसूस नहीं होता,
क्योंकि मुझे कभी विषाद नहीं होता है,
जीवन में कभी उदासी महसूस नहीं होती,
किताबें मेरी साथी हैं,पुस्तकों से पोषित,
मेरा मन कभी भी परित्यक्त महसूस नहीं करता.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X