आँखों में देशभक्ति का जज्बा, चेहरे पर मौज है,
जग वालों हैरान न हों, ये हिंदुस्तान की फौज है l
आते हुए तूफ़ान को रोका नहीं करते,
वतनपरस्त फर्ज़ से धोखा नहीं करते,
इनकी ख़ामोशी को कभी कमजोरी न समझना,
शेर दहाड़ते हैं,भौंका नहीं करते l
जिनकी निगेहबानी से सरहदें मेहफ़ूज़ हैं,
जिनकी पहरेदारी से शांति और सुकून है,
सलाम है फौज-ए-हिन्द के रणबांकुरों को,
देश ही जिनकी जिंदगी है, देश ही जिनका जूनून है l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X