आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरी मोहब्बत ने मुझको मुरीद बना दिया

                
                                                         
                            तेरी मोहब्बत ने मुझको मुरीद बना दिया,
                                                                 
                            
सूखे इस दिल को भी नवनीत बना दिया।।

तेरी नज़र की एक झलक क्या मिली हमें,
हर ख्वाब को तूने आज हकीकत बना दिया।।

तेरे लबों की मुस्कान जब दिल में उतर गई,
ग़म के अंधेरों को भी संगीत बना दिया।।

तेरी वफ़ा की छाँव मिली जब से इस दिल को,
मेरे इस तन्हा सफ़र को तूने प्रीत बना दिया।।

तेरे ख्यालों में ही अब तक डूबा रहा हर पल,
जीवन को तूने एक सुंदर गीत बना दिया।।

मक़्ता :
'कवि एम के सिंह 'तेरी चाहत का यह करिश्मा देखो,
एक साधारण शख्स को शायरी का मीत बना दिया।।
-एम के सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर