आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मिलन के दीप

                
                                                         
                            दीपक ने किया है श्रंगार ज्योति जगमगा उठी ,
                                                                 
                            
सूनी संध्या मे आज पुनः आशाएँ जाग उठीं ,
ह्रदय के आँगन मे बहुत रह चुका है अंधेरा ,
अभी अभी तो हुआ है मन के आँगन में सवेरा ,
अब नव उपवन के नव फूल नव सृजन करेंगे ,
अब धरा के आँचल भी पुनः सुरभित होंगे ,
प्रकृति मे पुनः आशाओं का संचार जाग्रत होगा ,
वायुमंडल भी इस पुनर्मिलन का स्वागत करेगा ,
समय प्रहरी भी मधुर संगम का साक्षी बनेगा ,
स्मृति पटल पर ठहर जाएंगे समय के वो पल ,
विकल नैनो मे आज पुनः होगा हर्ष का नीर ,
दिशाएँ स्वागत करती हैं , रचित होगा नव नीड़ ,
उत्साह मे है क्षितिज आज पवित्र गठबंधन होगा ,
धरा और गगन के मिलन का साक्षी क्षितिज होगा ,
अधूरे मिलन के दीप आज फिर से जल उठे ,
अब मत आना विरह के मेघ इन्हे बुझाने के लिए |
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर