सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   Laisha Basmati Shiv Shakti Inter Globe Aahar 2026 Premium Basmati Rice Pragati Maidan Exhibition The Arlis

आहार 2026 में आकर्षण का केंद्र बना शिव शक्ति इंटर ग्लोब का बासमती चावल ब्रांड ‘लायशा’

Media Solutions Initiative Published by: Anil Vaishya Updated Wed, 18 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
Laisha Basmati Shiv Shakti Inter Globe Aahar 2026 Premium Basmati Rice Pragati Maidan Exhibition The Arlis
लायशा - फोटो : Leysha
विज्ञापन

शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट्स प्रा लि के प्रीमियम बासमती चावल ब्रांड ‘लायशा’ ने एशिया के प्रमुख खाद्य एवं आतिथ्य प्रदर्शनी आहार 2026 में उद्योग जगत का विशेष ध्यान आकर्षित किया है। दिल्ली के प्रगति मैदान में 10 से 14 मार्च तक आयोजित इस प्रदर्शनी में लायशा का स्टॉल आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना रहा। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में होटल व्यवसायियों, शेफ, कैटरिंग सेवा प्रदाताओं, आधुनिक खुदरा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और त्वरित आपूर्ति मंचों से जुड़े व्यापारियों ने बड़ी संख्या में लायशा के स्टॉल का दौरा किया।

Trending Videos


आहार 2026 में पहुंचने वाले आगंतुकों ने ब्रांड की गुणवत्ता, सुगंध और स्वाद की सराहना की। प्रदर्शनी के दौरान आयोजित लाइव कुकिंग और चखने के सत्रों ने भी लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया। विभिन्न भारतीय व्यंजनों में लायशा बासमती चावल का उपयोग कर इसकी गुणवत्ता और स्वाद का प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों ने खूब सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान कंपनी ने यह संदेश भी दिया कि प्रीमियम बासमती चावल अब केवल विशेष अवसरों के लिए ही नहीं, बल्कि दैनिक भोजन में भी समान रूप से उपयोगी है। कंपनी के अनुसार, लायशा बासमती भारतीय व्यंजनों की विविधता के साथ सहज रूप से मेल खाता है- चाहे वह बिरयानी हो, पुलाव, दही-चावल या दैनिक दाल-चावल।

कंपनी के निदेशक अमन गुप्ता ने कहा कि आहार जैसे प्रतिष्ठित मंच पर मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया ब्रांड के लिए उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि कंपनी लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उच्च गुणवत्ता वाला बासमती चावल निर्यात कर रही है और अब भारतीय उपभोक्ताओं को भी वही वैश्विक स्तर की गुणवत्ता उपलब्ध कराना उसका उद्देश्य है। शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. पिछले पांच दशकों से बासमती चावल के निर्यात के क्षेत्र में सक्रिय है और उसका व्यापार 72 से अधिक देशों में फैला हुआ है।

72 देशों का भरोसेमंद- शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट्स प्रा. लि.

शिव शक्ति इंटर ग्लोब एक्सपोर्ट्स प्रा. लि. 52 साल पुराना देसी बिजनेस ग्रुप है। इसके साथ यह ग्रुप ग्लोबल टाई-अप्स और टॉप क्वालिटी के लिए जाना जाता है। बेस्ट बासमती एक्सपोर्टर के रूप में 72 देशों में भरोसेमंद पहचान बनाने के बाद अब यह ग्रुप लक्ज़री होटल, स्पेशल केमिकल्स, एविएशन, हेल्थ और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार कर रहा है। पंचकुला में आईएचजी पार्टनरशिप वाला फाइव-स्टार होटल ‘द आरलिस’ भी इसी समूह का हिस्सा है। समूह का स्लोगन है- “हमेशा असाधारण”।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed