सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Advertorial ›   oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review

OPPO F33 Series 5G Review: अटूट मजबूती और बेमिसाल AI फीचर्स के साथ मिड-रेंज का नया किंग, हर मामले में नंबर-1

Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Thu, 23 Apr 2026 12:36 PM IST
विज्ञापन
सार

OPPO F33 Series 5G सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि मजबूती, डिजाइन और AI फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन है। दमदार बैटरी, प्रीमियम लुक और सेल्फी-फोकस्ड कैमरा के साथ यह मिड-रेंज सेगमेंट में एक नया बेंचमार्क सेट करेगा। पढ़िए रिव्यू।

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5g - फोटो : OPPO
विज्ञापन

विस्तार

स्मार्टफोन की दुनिया में जब भी स्टाइल और कैमरा की बात आती है, तो OPPO का नाम सबसे पहले जहन में आता है। लेकिन अपनी नई OPPO F33 Series 5G के साथ, कंपनी ने एक नई इबारत लिखी है। यह फोन न केवल एक 'सेल्फी चैंपियन' है, बल्कि इसने ड्यूरेबिलिटी के मामले में भी झंडे गाड़ दिए हैं।
Trending Videos


पिछले कुछ दिनों से हम इस फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, और हमारा अनुभव किसी रोमांचक सफर से कम नहीं रहा। आइए, विस्तार से जानते हैं कि क्या यह फोन वाकई आपकी उम्मीदों पर खरा उतरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


OPPO F33 Series 5G: प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार मजबूती
OPPO F33 Pro को हाथ में लेते ही इस फोन का Starry Sea Lens Module ध्यान आकर्षित करता है। इसके कैमरा मॉड्यूल पर जो स्पार्कलिंग सैंड एक्सेंट दिया गया है, वह इसे एक प्रीमियम और लग्जरी लुक देता है। लेकिन इसकी कहानी सिर्फ सुंदरता तक सीमित नहीं है।

इसमें इंडस्ट्री फर्स्ट One-piece Cold Carving तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो हाथों को सॉफ्ट टच फील देता है। 40,000 RPM वाली CNC कार्विंग की वजह से फोन का पिछला हिस्सा इतना स्मूथ है कि कैमरा बम्प महसूस ही नहीं होता। हमें इस फोन का Misty Forest कलर वेरिएंट सबसे ज्यादा पसंद आया, जिसमें देवदार के पेड़ों (Pine Trees) की परछाइयां हल्की धुंध में समाती हुई नजर आती हैं। इसे इंडस्ट्री की पहली 'डायनेमिक 3D डेप्थ लेयर्ड कोटिंग' टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फोन को हिलने-डुलने पर इसका बैक पैनल हर एंगल से जगमगा उठता है। यह फोन को एक बेहद अनोखा और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा F33 Pro बेहर आकर्षक दिखने वाले Passion Red और Starry Blue कलर वेरिएंट्स में भी उपलब्ध है।

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5G - फोटो : OPPO
अगर बात करें सीरीज के बेस वेरिएंट यानी F33 की, तो वह भी कुछ कम नहीं है। उसमें इस्तेमाल किया गया है एक कोल्ड कार्विंग बिल्ड जिसको कॉम्बाइन किया गया है वन पीस स्कल्प्टेड ग्लास फिनिश के साथ। F33 दो रंगों में फॉरेस्ट ग्रीन और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध है।

OPPO F33 Series की एक और सबसे खास बात, इसमें आपको मिलता है IP66, IP68, IP69, IP69K की रेटिंग्स, लेकिन सबसे जबरदस्त इसका IP69K रेटिंग वाला प्रोटेक्शन है। यानी यह न केवल धूल और पानी से सुरक्षित है, बल्कि बहुत तेज दबाव वाले 85 डिग्री सेल्सियस तापमान के गर्म पानी की बौछार को भी झेल सकता है। इसके साथ ही OPPO F33 Series 5G में 1.5mm मोटा अक्रैलिक-पॉलिकार्बोनेट बैक कवर दिया गया है, जो साधारण बैक कवर से 3 गुना ज्यादा मजबूती देता है।

अक्सर हम फोन गिरने के डर से परेशान रहते हैं, लेकिन OPPO ने यहां 360-Degree Armour Body दी है। इसमें एरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम अलॉय (AM04) का इस्तेमाल किया गया है। हमने इसकी ड्यूरेबिलिटी टेस्ट करने के लिए इसे जोर से मेज पर रखा और कुछ छोटे झटके भी दिए, लेकिन इसके मल्टी लेयर एयरबैग कुशनिंग सिस्टम ने झटकों को बखूबी झेल लिया। फोन के अंदर फोम और सिलिकॉन पैड्स लगाए गए हैं जो छोटे मोटे झटकों को झेलकर नुकसान से बचाते हैं। सुरक्षा का यह लेयर कैमरा सेटअप, स्पीकर, बैटरी और वाइब्रेशन मोटर को नुकसान से बचाता है।

हमने फोन की मजबूती को परखने के लिए इसे बिना किसी कवर के अपनी जेब में चाबियों और सिक्कों के साथ रखा। यही नहीं, एक फील्ड विजिट के दौरान मेरे हाथ से यह फोन लगभग 4 फीट की ऊंचाई से कंक्रीट के फर्श पर गिर गया। हमें लगा कि स्क्रीन का काम तमाम हो गया होगा, लेकिन इसके 'एयरबैग' कुशनिंग सिस्टम और एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमीनियम अलॉय ने झटके को सोख लिया। फोन पर एक खरोंच तक नहीं आई।

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5G - फोटो : OPPO
OPPO F33 Series 5G: हर रंग में जान भर देता है डिस्प्ले
OPPO F33 Series में 6.57-इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके बेजेल्स महज 1.7mm हैं, जो इसे बहुत ही इमर्सिव बनाते हैं। 120Hz रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रॉलिंग मक्खन जैसी स्मूथ लगती है।

दोपहर की चिलचिलाती धूप में, ज्यादातर फोन की स्क्रीन काली दिखने लगती है। लेकिन 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस वाली स्क्रीन के साथ आने वाले OPPO F33 Series की बात ही कुछ और है। नोएडा की दोपहर 2 बजे की सीधी धूप में भी बिना हाथ का साया बनाए इस फोन में आसानी से ईमेल या टेक्स्ट पढ़ा जा सकता है और वीडियो भी देखा जा सकता है। OPPO F33 Series का अधिक पीक ब्राइटनेस धूप में मैप का इस्तेमाल या नेविगेट करते समय बहुत काम आता है।

हमने फोन के 'ग्लव मोड' का टेस्ट करने के लिए बाइक चलाते समय दस्ताने पहने और पाया कि इसका टच रिस्पॉन्स बिल्कुल सटीक है। OPPO F33 Series स्मार्टफोन के स्क्रीन ग्लव्स में भी फुल सेंसिटिविटी के साथ काम करते हैं। जिससे आपको फोन यूज करने के लिए ग्लव्स खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। फोन को 5mm तक के मोटे ग्लव्स पहनकर ऑपरेट किया जा सकता है। फोन का स्क्रीन कॉटन, वूल और लेदर जैसे मटीरियल के लिए कंपिटेबल है।

जब आप बाहर हों तो फोन को यूज करने में परेशानी न हो इसके लिए OPPO F33 Series 5G में Outdoor Mode भी दिया गया है। जब आप आउटडोर मोड को ऑन करते हैं तो फोन के टॉप-राइट में एक Quick Switch Bar क्रिएट हो जाता है, जो आपके सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एप्स और टास्क को एक ही जगह में ले आता है। इससे आपको एप्स के बीच तुरंत स्वीच करने की सुविधा मिलती है, जो मल्टीटास्किंग के एक्सपीरियंस को भी इम्प्रूव करता है। इससे आपको बार-बार एप ड्रॉवर में जाकर अपने पसंदीदा एप को खोजने की झंझट नहीं होती। इसे यूज करने के लिए आपको Settings में जाकर Outdoor Mode को ऑन करना होगा।

OPPO F33 Series 5G: कैमरा और सेल्फी में चैम्पियन है ये फोन
OPPO F33 Series खुद को 'सेल्फी चैंपियन' कहता है और यह दावा खोखला नहीं है। इन फोन्स का 50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा वाकई बेमिसाल है क्योंकि वह 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। इसने हमें एक आउटिंग के दौरान ग्रुप सेल्फी लेने में काफी मदद की। आमतौर पर सेल्फी में सबको फिट करने के लिए हाथ को बहुत पीछे ले जाना पड़ता है, लेकिन जैसे ही फोन फ्रेम में दो से ज्यादा लोगों को पहचानता है, इसका 'स्मार्ट ऑटो-स्विच' तुरंत फील्ड ऑफ व्यू को 100° (0.6x) पर शिफ्ट कर देता है जिससे सब लोग फ्रेम में आ जाते हैं।

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5G - फोटो : OPPO
इसके अलावा इसके कैमरा में कई शानदार फीचर भी दिए गए हैं जो आपकी क्रिएटिविटी के लेवल को और भी ऊपर ले जाएंगे।

डुअल वीडियो व्यू
OPPO F33 Series में दिया गया डुअल वीडियो व्यू फीचर भी काफी शानदार है। यह फीचर से बैक कैमरा और फ्रंट कैमरा से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड होते हैं और स्क्रीन पर मर्ज होकर दिखते हैं। हमने फोन से कुछ मिनट इस मोड में रिकॉर्डिंग करके भी देखा जिसका आउटपुट काफी साफ-सुथरा था।

कलरफुल फ्रंट फिल लाइट
अगर आप नाइट फोटोग्राफी पसंद करते हैं तो OPPO F33 Series 5G में एक और खास फीचर है। रात मे सेल्फी को कलरफुल बनाने के लिए इसमें Front Fill Light फीचर दिया गया है जिसमें आप अपनी सेल्फी को कलरफुल बना सकते हैं। 

पॉपऑउट
वहीं, इसके कैमरा गैलरी का पॉपऑउट फीचर भी हमें काफी इम्प्रेसिव लगा। इससे दो से लेकर नौ तक तस्वीरों को आपस में जोड़कर एक क्रिएटिव तस्वीर बनाई जा सकती है। अगर आपको सोशल मीडिया पर थोड़ा अलग हटकर फोटो शेयर करनी ही तो ये फीचर आपके बहुत काम आएगा।

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5G - फोटो : OPPO
अंडरवाटर फोटोग्राफी
इसके अलावा फोन के IP69K वाटर रजिस्टेंस के साथ आने के वजह से इसमें अंडरवाटर फोटोग्राफी भी मुमकिन है। हमने सीरीज के दोनों फोन्स से कुछ देर तक पानी के अंदर फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की और हमें यकीन नहीं हुआ की यह फोन इतना बेहतर परफॉर्म कर सकता है। 

OPPO F33 Series 5G: AI फीचर्स से तस्वीरों को बनाएं शानदार
तस्वीर चाहे कैसे भी खिंची हो, इस स्मार्टफोन सीरीज में उसे बेहतर बनाने के लिए ढेर सारे एआई फीचर्स दिए गए हैं। टेस्टिंग के दौरान एक ग्रुप फोटो में कुछ ने अपनी आंखें बंद कर लीं, लेकिन फोन के AI Perfect Shot फीचर ने फोटो को स्कैन कर आंखे खोल दीं और बिल्कुल बेहतर बना दिया। लेकिन हमारा सबसे फेवरेट फीचर है AI Portrait Glow जो डल और डार्क फोटोज को सेकंड्स में ऐसा ग्लो-अप कर देता है जैसे पिक्चर स्टूडियो में शूट हुई हो।

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5G - फोटो : OPPO
इसके अलावा AI Recompose और AI Eraser से हमने तस्वीर के बैकग्राउंड में दिख रहे कुछ लोगों को भी रिमूव कर दिया। खास बात ये रही कि इन टूल्स का इस्तेमाल करने के बाद तस्वीर में जरा सा भी डिस्टॉर्शन नहीं दिखा। कई बार फोटो लेते समय रिफ्लेक्शन आ जाता है या तस्वीर ब्लर हो जाती है, लेकिन फोन का AI Clarity Enhancer, AI Unblur और AI Reflection Remover सभी गड़बड़ियों को तुरंत ठीक कर देता है।

OPPO F33 Series 5G: बैटरी जो खत्म होने का नाम न ले
इसकी 7000mAh की बैटरी ने हमारा साथ 2 पूरे दिन तक निभाया, जिसमें GPS नेविगेशन, लगातार 5G कॉल्स और शाम को 1 घंटा BGMI गेमिंग शामिल थी। जब चार्जिंग की बारी आई, तो 80W SUPERVOOC TM Flash Charge ने कमाल कर दिया। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद, यह लगभग 69 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो गई। इसमें Bypass Charging का भी विकल्प है। साथ ही इस फोन में है 10W का रिवर्स चार्जिंग जिससे आप किसी और फोन या एक्सेसरी को भी चार्ज कर सकते हैं।
 

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5G - फोटो : OPPO
OPPO F33 Series 5G: पावर और परफॉर्मेंस
इस फोन के अंदर MediaTek Dimensity 6360-MAX (6nm) चिपसेट लगा है। गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, हमें कहीं भी लैग महसूस नहीं हुआ। इसका AnTuTu स्कोर 630,000 से ऊपर है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ी उपलब्धि है।

हैवी यूसेज के बाद भी फोन की परफॉर्मेंस बनी रहे, इसलिए OPPO F33 Series स्मार्टफोन्स 4289mm² SuperCool Vapor Chamber System के साथ आते हैं। यह कूलिंग सिस्टम फोन के परफॉर्मेंस को 40 डिग्री तक के टेम्प्रेचर में भी स्मूथ बनाए रखता है। साथ ही, इस सीरीज के फोन 72 महीनों के लॉन्ग टर्म फ्लूएंसी प्रोटेक्शन के साथ आते हैं, यानी फोन लंबे समय तक बिना लैग के चलेंगे।

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5G - फोटो : OPPO
OPPO F33 Series 5G: नेटवर्क और कनेक्टिविटी में भी शानदार
भारत में पहली बार कोई फोन JIO-सर्टिफाइड 5G++ कनेक्टिविटी के साथ आया है। ये फोन के 'हंटर एंटीना आर्किटेक्चर' के वजह से मुमकिन हो पाया है। इसका लो-फ्रिक्वेंसी परफॉर्मेंस फोन को कमजोर सिग्नल वाले क्षेत्रों में भी बेहतर सिग्नल स्ट्रेंथ देता है। अक्सर बेसमेंट पार्किंग या लिफ्ट में नेटवर्क गायब हो जाता है, लेकिन इस फोन ने नेटवर्क स्ट्रेंथ के मामले में हमें हैरान कर दिया। यह देखने के लिए क्या ये फोन वाकई में अपने सिग्नल स्ट्रेंथ के दावों में खरा उतरेगा, हम यह टेस्ट करने के लिए मॉल के अंडरग्राउंड बेसमेंट में पहुंच गए। बेसमेंट में जाने पर जहां दूसरे फोन में सिग्नल गायब हो चुके थे, हैरानी की बात ये थी कि OPPO F33 Pro में न केवल फुल सिग्नल थे। हमने फोन में बिना किसी रुकावट के यूट्यूब वीडियो भी देखा। इसका नेटवर्क स्ट्रेंथ वाकई में प्रभावशाली है।

OPPO F33 Series 5G: ColorOS 16 के साथ AI प्रोडक्टिविटी फीचर्स का सपोर्ट
ColorOS 16 के साथ गूगल जेमिनी (Google Gemini) का इंटीग्रेशन इसे एक जादुई फोन बना देता है। यह सिर्फ एक ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं, बल्कि आपका पर्सनल असिस्टेंट भी है। OPPO F33 Series 5G स्मार्टफोन्स के AI Photography फीचर्स के बारे में तो हमने बात कर ली पर उनके अलावा इस फोन में आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई और AI फीचर्स भी दिए गए हैं। ये फीचर्स न केवल काम को आसान बनाएंगे, बल्कि समय बचाकर आपकी प्रोडक्टिविटी को भी बढ़ाने में मदद करेंगे। 

इसमें कई AI कॉल असिस्टेंस फीचर भी दिए गए हैं, जिसमें हमें इसका AI Call Summary फीचर सबसे ज्यादा पसंद आया। यह बस एक टच में आपकी कॉल को रिकॉर्ड कर उसका ट्रांसक्रिप्ट डॉक्यूमेंट के फॉर्म में बना कर दे देता है। वहीं, इसका AI Call Translator फीचर जैसे भाषा की दीवारों को तोड़ डालता है। इस फीचर का टेस्ट करने के लिए एक क्लाइंट को कॉल किया जो तेलुगु बोल रहे थे। फोन ने रीयल-टाइम में उनकी बातों का हिंदी में अनुवाद किया और हमारी बात उन तक उनकी भाषा में पहुंचाई। हालांकि, इसका AI Document Scanner फीचर भी हमें बहुत पसंद आया। हमने एक दाग लगे मुड़े हुए बिल की फोटो ली, AI ने तुरंत उसकी सिलवटें और परछाइयां हटाकर उसे एक साफ तस्वीर में बदल दिया। फोटो लेते समय कोई डॉक्यूमेंट यदि ब्लर भी हो जाए तो ये फीचर उसे भी क्रिस्टल क्लियर कर देता है।

इसके अलावा, इसका AI Voice Scribe फीचर वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग के दौरान लाइव सबटाइटल्स क्रिएट करता है। वहीं, AI Recording फीचर काफी प्रीसाइज ट्रांसक्रिप्शन और समरी क्रिएट करता है। 

OPPO F33 Series 5G में मिलने वाला O-Lock एक क्रांतिकारी सेफ्टी फीचर है। अगर आपका फोन चोरी हो जाता है, तो यह सिस्टम डिवाइस को पूरी तरह से लॉक कर देता है जिससे कोई भी डेटा एक्सेस नहीं किया जा सकता।

oppo f33 5g review best in durability selfie champion design specifications features complete review
OPPO F33 Series 5G - फोटो : OPPO
OPPO F33 Series 5G: क्या आपको यह खरीदना चाहिए?
दरअसल, इंडियन मार्केट में बहुत कम ही ऐसे फोन मिलते हैं जिनमें प्रीमियम डिजान के साथ ड्यूरेबल फीचर्स भी होते हैं। OPPO F33 Series 5G एक प्रीमियम और बेहद टिकाऊ स्मार्टफोन के रूप में उभरा है, जिसमें 'स्टार्री सी लेंस मॉड्यूल' और 'वन-पीस कोल्ड कार्विंग' तकनीक के साथ एक लग्जरी डिजाइन मिलता है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबी इसकी बेमिसाल मजबूती है। 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरे का 100 डिग्री FOV कैमरा एक बहुत बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व करता है, आपके अपनों को एक साथ एक फ्रेम में लाने का। जो कि एक बेहतरीन फीचर साबित होता है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस फोन में इतने ढेर सारे क्रिएटिव और प्रोडक्टिव AI फीचर्स हैं जो रोजमर्रा की काफी जरूरतों को पूरा ही नहीं करते बल्कि आसान बना देते हैं।
 
परफॉरमेंस को देखें तो, यह डिवाइस 7000mAh की बड़ी बैटरी और 80W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जो दो दिनों का बैकअप और महज 69 मिनट में फुल चार्ज सुनिश्चित करता है।

हमारा फैसला: पैसा वसूल डील!
OPPO F33 Series 5G सिर्फ एक फोन नहीं, बल्कि आपका एक भरोसेमंद साथी है। यह फोन अपने ड्यूरेबल डिजाइन, शानदार कैमरा और एडवांस फीचर्स के वजह से अपने प्राइस सेगमेंट में एक आलराउंडर फोन बन कर उभरा है। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिनका काम ऑफिस के बाहर ज्यादा होता है और भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के लिए एक ऐसा फोन चाहते हैं किसी भी कंडिशन में आपका साथ निभाए तो OPPO F33 Series 5G पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं।

OPPO F33 Series 5G: कीमत और ऑफर्स
OPPO F33 Pro 23 अप्रैल 2026 से मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स, OPPO ई-स्टोर, Flipkart और Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जबकि OPPO F33 को आप 29 अप्रैल से खरीद पाएंगे।

OPPO F33 Series 5G की प्राइस को काफी कंपिटिटिव रखा है। इसकी कीमत कुछ इस प्रकार है:
OPPO F33 Pro 5G
8GB + 256GB – ₹40,999
8GB + 128GB – ₹37,999

OPPO F33 5G
8GB + 256GB – ₹37,999
8GB + 128GB – ₹34,999
6GB + 128GB – ₹31,999

ऑफर्स और बेनिफिट्स
-ग्राहक प्री-बुकिंग और पहले दिन खरीदारी करने पर बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस का फायदा उठा सकते हैं, जिससे सभी मॉडल्स की प्रभावी कीमत कम हो जाएगी।
-इसके अलावा 180 दिनों की फ्री प्रोटेक्शन दी जा रही है, जिसमें एक्सीडेंटल डैमेज, लिक्विड डैमेज और स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन शामिल है।
-OPPO India की ओर से चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 10% तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है।
-ग्राहक 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प चुन सकते हैं, वहीं कुछ चुनिंदा फाइनेंसर्स के जरिए 12 महीने तक की पेपर फाइनेंस EMI भी उपलब्ध है, जिसमें जीरो डाउन पेमेंट का ऑप्शन मिलता है।
-इसके अलावा, ग्राहक 10% तक का एक्सचेंज बोनस भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed