सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Advertorial ›   oppo k14 5g review price specs lag killer smartphone under 25000 tech review

OPPO K14 5G Review: 5 साल तक स्लो नहीं होगा ये फोन! क्या ₹25,000 में है असली लैग किलर?

Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Mon, 27 Apr 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

OPPO K14 5G Review: क्या ₹25,000 के बजट में ऐसा स्मार्टफोन मिल सकता है जो वर्षों तक स्लो न पड़े? OPPO K14 5G इसी वादे के साथ आता है। दमदार बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के साथ यह फोन खुद को ‘लैग किलर’ साबित करने की कोशिश करता है। इस हैंड्स-ऑन रिव्यू में जानिए यह ऑलराउंडर फोन आपके लिए कितना सही है।

oppo k14 5g review price specs lag killer smartphone under 25000 tech review
OPPO K14 5G - फोटो : OPPO
विज्ञापन

विस्तार

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी बहुत जरूरी काम कर रहे हों, शायद एक इम्पोर्टेन्ट ईमेल भेज रहे हों या गेम के आखिरी राउंड में हों और ठीक उसी वक्त आपका फोन 'हैंग' हो जाए? वो चंद सेकंड का लैग सिर्फ फोन की सुस्ती नहीं, बल्कि हमारी खीज और चिड़चिड़ेपन का कारण बन जाता है। बजट स्मार्टफोन्स के साथ अक्सर यह दिक्कत आती है कि शुरू में तो वे तेज चलते हैं, लेकिन 6 महीने बीतते ही उनकी सांस फूलने लगती है।
Trending Videos


लेकिन रुकिए! स्मार्टफोन की इस सुस्त दुनिया में एक नई क्रांति हुई है। OPPO की मशहूर K-सीरीज, जो अपनी मजबूती और भरोसे के लिए जानी जाती है, उसने अपना नया योद्धा OPPO K14 5G मैदान में उतार दिया है। इसे सिर्फ एक स्मार्टफोन कहना गलत होगा, यह एक "लैग किलर" है। हमने पिछले कुछ दिनों से इस फोन को अपना प्राइमरी डिवाइस बनाकर काफी दिनों तक यूज किया। क्या 25,000 रुपये के रुपये के बजट में ये फोन स्मूथनेस का नया किंग बन सकता है? आइए जानते हैं…
विज्ञापन
विज्ञापन


OPPO K14 5G: स्मूथनेस जो वर्षों तक साथ दे
अक्सर देखा जाता है कि नया फोन शुरुआत में तेज चलता है, लेकिन कुछ महीनों बाद एप्स स्लो खुलने लगते हैं, मल्टीटास्किंग में दिक्कत होती है और गेमिंग के दौरान लैग दिखने लगता है। कई पुराने फोन में यह समस्या महसूस होती है। WhatsApp, YouTube और Chrome के बीच स्विच करते समय बार-बार एप्स रीलोड होते थे। लेकिन OPPO K14 5G इस्तेमाल करते समय यह परेशानी लगभग खत्म हो जाती है। इसमें एप के बीच स्विच करने में हमें किसी भी तरह का लैग या ट्रांजिशन में रुकावट देखने को नहीं मिली।

oppo k14 5g review price specs lag killer smartphone under 25000 tech review
OPPO K14 5G - फोटो : OPPO
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 60-महीने का फ्लुएंसी प्रोटेक्शन है। इसका मतलब है कि यह फोन लंबे समय तक उसी तरह स्मूद रहेगा, जैसा पहले दिन था। MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, ColorOS 15 और Trinity Engine के साथ मिलकर यह फोन हर टास्क को बिना लैग के संभालता है।

जब हमने स्प्लिट-स्क्रीन में YouTube वीडियो देखते हुए WhatsApp चैट का जवाब दिया, तब भी फोन बिल्कुल स्मूद रहा। बैकग्राउंड में 8-10 एप्स खुले होने के बावजूद कोई हैंग या स्लो डाउन नहीं हुआ। इस फोन में 16GB तक RAM एक्सपेंशन की वजह से हेवी यूजर्स के लिए भी यह फोन भरोसेमंद बन जाता है।

OPPO K14 5G: लंबे समय तक साथ देने वाली 7000mAh की अनस्टॉपेबल बैटरी
बैटरी के मामले में OPPO K14 5G वाकई कमाल करता है। इसकी 7000mAh बैटरी उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो दिनभर फोन का हेवी यूज करते हैं। हमने सुबह 8 बजे फोन को 100% चार्ज पर निकाला, जिसके बाद हमने पूरे दिन कॉल्स, 2 घंटे की मैच स्ट्रीमिंग, लगातार सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और रात को एक घंटा गेमिंग भी की। जब सोने का समय हुआ तो बैटरी 40% बाची हुई थी। इससे पता चलता है कि इस फोन की बैटरी आपको कभी भी निराश नहीं करेगी।

oppo k14 5g review price specs lag killer smartphone under 25000 tech review
OPPO K14 5G - फोटो : OPPO
इसके साथ मिलने वाला 45W Flash Charge इसे जल्दी रिचार्ज भी कर देता है। सबसे खास बात इसकी बैटरी लाइफस्पैन है। यह 1800 चार्ज साइकिल्स तक अपनी 80% हेल्थ बनाए रखती है, जिसका मतलब है कि 5 साल तक आपकी बैटरी एकदम नई जैसी परफॉरमेंस देगी। इसके अलावा फोन के रिवर्स चार्जिंग फीचर के जरिए हमने दिनभर में कई बार अपने वायरलेस ईयर बड्स को चार्ज किया, जो हमारे मुताबिक एक सुविधाजनक फीचर है।

OPPO K14 5G: ड्यूरेबिलिटी के साथ प्रीमियम डिजाइन
स्मार्टफोन सिर्फ दिखने में अच्छे ही नहीं, बल्कि टिकाऊ भी होने चाहिए। K14 5G को 'रफ एंड टफ' इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट और IP66, IP68, व IP69 की ट्रिपल रेटिंग मिलती है। यानी यह धूल, पानी की तेज बौछार और ऊंचाई से गिरने के झटकों को बखूबी झेल सकता है।

अक्सर हम फोन गिराने से डरते हैं, लेकिन इस फोन के साथ मेरा अनुभव थोड़ा बेखौफ रहा। एक सुबह जल्दबाजी में ऑफिस निकलते वक्त फोन मेरे हाथ से कंक्रीट के फर्श पर गिर गया। मेरा दिल एक पल के लिए धड़कना भूल गया था, लेकिन जब मैंने फोन उठाया, तो उस पर एक खरोंच तक नहीं थी।

oppo k14 5g review price specs lag killer smartphone under 25000 tech review
OPPO K14 5G - फोटो : OPPO
यह संभव हुआ इसकी Military-Grade Shock Resistance की वजह से। इतना ही नहीं, इसमें IP69 रेटिंग दी गई है। यानी अगर आप बारिश में फंस जाएं या गलती से फोन पर गर्म चाय गिर जाए, तो भी इस फोन को कुछ नहीं होगा। यह सिर्फ स्पेसिफिकेशन वाला फोन नहीं है, यह असल जिंदगी की मुश्किलों के लिए बना है।

इतनी मजबूती के बावजूद इसके डिजाइन में कोई कमी नहीं की गई है। इसका Metallic Deco डिजाइन और इंटीग्रेटेड फ्रेम इसे प्रीमियम लुक देते हैं। डिजाइन की बात करें तो Icy Blue, Prism Violet और Prism White जैसे रंग फोन की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

OPPO K14 5G: मिनी थिएटर जैसा फील देता है डिस्प्ले
इस फोन का 120Hz LCD Display काफी स्मूथ है, लेकिन इसकी असली ताकत इसकी ब्राइटनेस में है। OPPO K14 5G में 1125 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है जिसकी वजह से कड़ी धूप में भी हमें स्क्रीन पर वीडियो देखने या टेक्स्ट पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई।

oppo k14 5g review price specs lag killer smartphone under 25000 tech review
OPPO K14 5G - फोटो : OPPO
बाइक चलाते समय फोन का Glove Touch फीचर काफी मददगार साबित हुआ। ग्लव्स पहनकर भी स्क्रीन पर टच पूरी तरह रिस्पॉन्सिव था। वहीं गीले हाथों से भी छूने पर फोन की स्क्रीन पूरी तरह काम कर रही थी। मेट्रो में सफर करते समय इस फोन के 300% अल्ट्रॉ वॉल्यूम मोड ने हमें शोर शराबे के बीच स्पीकर से आवाज सुनने में काफी मदद की। अल्ट्रॉ वॉल्यूम मोड में भी फोन की साउंड क्वालिटी काफी क्लियर और इंप्रेसिव थी।

OPPO K14 5G: AI फीचर्स से फोटोग्राफी होगी स्मार्ट
OPPO K14 5G का 50MP AI कैमरा सिर्फ मेगापिक्सल का खेल नहीं है। इसमें दिए गए AI फीचर्स सच में कमाल के हैं। इसके AI Eraser 2.0 फीचर की बात करें तो यह फोटो के बैकग्राउंड से किसी भी अनचाहे ऑब्जेक्ट या शख्स को हटा सकता है। बस एक टच कीजिए और AI उसे ऐसे गायब कर देता है जैसे वह वहां कभी था ही नहीं।

oppo k14 5g review price specs lag killer smartphone under 25000 tech review
OPPO K14 5G - फोटो : OPPO
अगर आप खिड़की के पार से फोटो ले रहे हैं और शीशे का रिफ्लेक्शन आ रहा है, तो AI Reflection Remover उसे हटाकर फोटो को क्लियर बना देता है। वहीं, अगर आपकी फोटो थोड़ी हिल गई है या धुंधली है, तो AI Clarity Enhancer और AI Unblur उसे शार्प और इंस्टाग्राम-रेडी बना देता है। चाहे रात की तस्वीरें हों AI Night Mode चेहरे की चमक को बढ़ाकर हर मोमेंट को यादगार बना देता है।

एक फैमिली फंक्शन के ग्रुप फोटो के बैकग्राउंड में कुछ कुर्सियां आ गईं थीं। हालांकि, इसके AI Eraser 2.0 ने पीछे दिख रही कुर्सियों को ऐसे हटाया जैसे वे कभी वहां थी ही नहीं। साथ ही, शीशे के पार से ली गई तस्वीरों में आने वाले रिफ्लेक्शन को इसके AI Reflection Remover ने इतनी सफाई से हटाया कि जैसे किसी प्रोफेशनल एडिटर ने एडिट किया हो।

आपको OPPO K14 5G क्यों खरीदना चाहिए?
हमारे पास हर हफ्ते नए-नए फोंस आते हैं, जो कागज पर तो बहुत दमदार दिखते हैं, लेकिन हफ्ता खत्म होते-होते अपनी चमक खोने लगते हैं। हालांकि, OPPO K14 5G के साथ हमारा अनुभव थोड़ा अलग रहा। यह फोन आपको नंबरों की बाजीगरी से प्रभावित करने की कोशिश नहीं करता, बल्कि यह उन बुनियादी चीजों को सुधारता है जिनसे हम रोज जूझते हैं, जैसे फोन का धीमा पड़ना या दोपहर होते-होते बैटरी का साथ छोड़ देना।

OPPO K14 5G का मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल डिजाइन, 60 महीनों की फ्लूएंसी प्रोटेक्शन, 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz की शानदार डिस्प्ले और AI फीचर्स इसके सबसे बड़े हाइलाइट हैं। अक्सर 25,000 रुपये के बजट में कंपनियां सिर्फ कैमरे पर ध्यान देती हैं या सिर्फ लुक्स पर। लेकिन OPPO ने यहां एक ऐसा फोन तैयार किया है जो 'लैग किलर' के साथ एक ऑलराउंडर भी है। बैकग्राउंड में 15 एप्स खुले होने के बावजूद जब फोन से गेमिंग शुरू की गई, तो इसने हमें निराश नहीं किया। दरअसल, इसकी असली ताकत इसकी सस्टेन्ड स्मूथनेस है। यह पहले दिन जितना तेज चलता है, महीने भर बाद भी वैसा ही महसूस होता है।

oppo k14 5g review price specs lag killer smartphone under 25000 tech review
OPPO K14 5G - फोटो : OPPO
OPPO K14 5G के साथ OPPO Care का भरोसा भी मिलता है जो देश भर में 600 से ज्यादा सर्विस सेंटर्स और 30 दिनों का रिप्लेसमेंट ऑफर भी देता है, जिससे खरीदारी के बाद आपको मन की शांति मिलती है।

अगर आप एक स्टूडेंट हैं, एक यंग प्रोफेशनल हैं या फिर एक हैवी यूजर हैं और बार-बार फोन नहीं बदलना चाहते, तो OPPO K14 5G पर दांव लगाना सबसे समझदारी भरा फैसला होगा। यह फोन 25,000 के अंदर मिलने वाला सबसे भरोसेमंद ऑल-राउंडर है।

OPPO K14 5G: कीमत और ऑफर्स
OPPO K14 5G को तीन रैम और स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके शुरुआती  6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि 6GB+256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB मॉडल की कीमत 23,999 रुपये तय की गई है। कंपनी फोन पर 1,000 रुपये तक का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दे रही है। साथ ही 3 महीने की No Cost EMI की सुविधा भी उपलब्ध है।

यह फोन Flipkart और OPPO India e-store पर उपलब्ध है। तो देर किस बात की? OPPO K14 5G को अपनाइए और अपनी लाइफ से लैग को डिलीट कीजिए। क्योंकि आप डिजर्व करते हैं एक ऐसा परफॉरमेंस फोन, जो कभी न रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed