फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   feng shui tips know benefits for metal tortoise ring

Feng Shui Tips: फेंगशुई में धातु के कछुए की अंगूठी को पहनने से क्या-क्या होते हैं लाभ, जानिए तरीका

Tue, 07 Jul 2026 05:08 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Jul 2026 05:08 PM IST
सार

Feng Shui Tips: फेंगशुई में धातु से बनी कछुए की रिंग को बहुत शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ माना जाता है। इसको पहनने से कई तरह के लाभ मिलते हैं।

विज्ञापन
feng shui tips know benefits for metal tortoise ring
Feng Shui Tips - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Feng Shui Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र की तरह चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में जीवन में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिसको करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने लगती है। फेंगशुई में एक उपाय कछुए वाली अंगूठी को बहुत ही कारगर माना जाता है। फेंगशुई में कछुए को सुख-समृद्धि और लंबी उम्र का प्रतीक माना जाता है। जिस तरह से हिंदू धर्म में कछुए को धन और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है उसी तरह से फेंगशुई में कछुए को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई में धातु से बनी कछुए की आकृति की रिंग का विशेष महत्व होता है। धातु से बनी कछुए की रिंग को सुख, समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कछुए की अगूंठी को पहनने के क्या-क्या लाभ होते हैं और कुछ सावधानियां। 
विज्ञापन


फेंगशुई में धातु के कछुए की अंगूठी पहनने के लाभ
- फेंगशुई के अनुसार, धातु के कछुए की अंगूठी पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता आती है। 
- फेंगशुई में धातु से बनी अगूंठी को नियमित रूप से पहनने पर जिंदगी में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और कार्य आसानी के साथ सफल होते हैं।
- धातु से बनी अगूंठी को पहनने से व्यक्ति के मन में नकारात्मक ख्याल बहुत ही कम आते हैं और मन शांत और स्थिर रहता है। 
- फेंगशुई के अनुसार, धातु से बनी कछुए की अंगूठी को सही तरीके से पहनने पर व्यक्ति को करियर में ऊंचा और अच्छा मान-सम्मान प्राप्त होता है। 
- धातु की अगूंठी पहनने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और आत्मविश्वास मजबूत होता है। 
- जिन लोगों का मन अक्सर बेचैन और परेशान रहता है, ऐसे में उनकी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कछुए की अगूंठी को जरूर पहनना चाहिए।

किस धातु में कछुए की अगूंठी पहनना अच्छा
फेंगशुई में कछुए की आकृति की रिंग को पीतल, चांदी और पंचधातु की अगूंठी में पहनना बहुत ही शुभ और लाभकारी होता है। पीतल की अगूंठी में कछुए को पहनने से सुख-समृद्धि आती है, चांदी की अंगूठी में पहनने से मन शांत रहता है और पंचधातु वाली अंगूठी में पहनने से ऊर्जा में वृद्धि होती है। 
विज्ञापन


कछुए की अगूंठी को किस ऊंगली में पहने 
फेंगशुई के अनुसार, कछुए वाली अगूंठी को हमेशा दाएं हाथ की अनामिका या फिर मध्यमा उंगली में पहनना बहुत ही शुभ और फलदायी होता है। 

Kitchen Vastu Tips: रसोई घर में भूलकर भी न करें ये 5 वास्तु गलतियां, वास्तु में मानी जाती है अशुभ
विज्ञापन
विज्ञापन


Vastu Tips For Gate: घर के मुख्य बाहरी गेट की दिशा कैसी हो ? वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिए सही दिशा और नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed