सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Feng Shui ›   Fengshui Tips Wind Chimes Vastu Direction or Success in Job Business and Career

Fengshui Tips: घर पर कहां और कैसे होनी चाहिए विंड चाइम, जानिए फेंगशुई के नियम और इसके लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Tue, 19 May 2026 01:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Fengshui Tips: फेंगशुई वास्तु शास्त्र में विंड चाइम का विशेष महत्व होता है। घर पर इसे लगाने पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

Fengshui Tips Wind Chimes Vastu Direction or Success in Job Business and Career
Fengshui Tips - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वास्तु शास्त्र में जिस तरह से दिशा और उसके अनुरूप चीजों का सही जगहों पर होना बहुत ही अहम और महत्वपूर्ण होता है, उसी तरह से चीनी वास्तु शास्त्र में फेंगशुई के चीजों का विशेष महत्व होता है। चीनी फेंगशुई शास्त्र में घर पर विंड चाइम्स का लगाना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, जिन घरों में विंड चाइम्स होता है वहां पर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। घर पर विंड चाइम्स के होने से घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन फेंगशुई वास्तु शास्त्र में घर पर विंड चाइम को लगाने के कई तरह के नियम होते हैं अगर इन नियमों का सही तरीके से पालन किया जाय तो घर में सुख, शांति और बरकत रहती है। फेंगशुई के अनुसार घर पर विंड चाइम लगाने से पहले सही स्थान, दिशा, रॉड की संख्या और धातु का विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।



- फेंगशुई के अनुसार, घर में विंड चाइम्स लगाने से पहले इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए की यह किसी धातु से बना होना चाहिए और इसकी सही दिशा क्या हो। 

- लोहे या पीतल से बनी विंड चाइम को घर के पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में बरकत होती है और भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही करियर-कारोबार में नया मुकाम हासिल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर विंड चाइम्स लकड़ी से बना हुआ होता है उसे घर के पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में विंड चाइम्स लगाने से घर में सुख, समृद्धि और सपन्नता आती है। इसके अलावा सिरेमिक वाले विंड चाइम्स को घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर -पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
Trending Videos


- चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, विंड चाइम्स में लगी रॉड की संख्या का सकारात्मक प्रभाव घर पर रहने वालों को होता है। जिन विंड चाइम में 6 या 8 रॉड होती हैं उसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे करियर में ऊंचाई और भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। 5 रॉड वाले विंड चाइम को लगाना अच्छा नहीं माना जाता। 

- फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में विंड चाइम के लगाने के स्थान का चयन बहुत ही सोच-समझकर करना चाहिए। विंड चाइम को हमेशा घर के उस स्थान पर लगाना शुभ होता है जहां पर हवा का प्रवाह ज्यादा होता हो। ऐसे में घर के बालकनी, खिड़की  और दरवाजे के ऊपर लगना शुभ रहता है। वहीं कुछ जगहों पर विंड चाइम को लगान वर्जित होता है जैसे घर के मंदिर या किचन के हिस्से आदि में। 

-वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी विंड चाइम को बिस्तर के ऊपर नहीं लटकाना चाहिए और ना ही इसके नीचे बैठना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव में वृद्धि होती है। 

- बाजार से विंड चाइम को खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि इसमें अच्छी, मधुर और मीठी ध्वनि निकले। कभी भी चुभने वाली आवाज के विंड चाइम को नहीं खरीदना चाहिए। 

केतु गोचर से इन राशियों के करियर पर पड़ सकता है बुरा असर, बिजनेस में हो सकती है हानि
Dashank Yog: सूर्य-शुक्र के शक्तिशाली संयोग से सौभाग्य और सफलता का योग, 3 राशियों के लिए बनेगा सुनहरा अवसर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, janam kundali in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed