सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry astrology importance of guru parvat on palm these signs are lucky

Palmistry: गुरु पर्वत पर बने ये निशान व्यक्ति को दिलाते हैं बेशुमार धन-दौलत और मान-सम्मान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 22 Jun 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बने गुरु पर्वत के ऊपर कुछ निशान को बहुत ही शुभ और भाग्यशाली निशान माना जाता है। 

palmistry astrology importance of guru parvat on palm these signs are lucky
हथेली पर गुरु पर्वत को बहुत ही शुभ माना जाता है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर लकीरों, निशानों और पर्वतों का विशेष महत्व होता है। हथेली पर बनी लकीरों से जहां व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्ति की जाती है, वहीं पर उंगलियों के नीचे बने पर्वतों से भी बहुत कुछ जानकारियां हासिल होती हैं। आज हम आपको हथेली पर बने गुरु पर्वत के बारे में बताने जा रहे हैं। हथेली में तर्जनी उंगली के नीचे बने उभार वाले हिस्से को गुरु पर्वत कहा जाता है। गुरु पर्वत ज्ञान, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा आदि का प्रतीक माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बने गुरु पर्वत पर कुछ विशेष निशान होने से व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। गुरु पर्वत पर अगर त्रिभुज, तारा और क्रॉस का निशान बना हुआ होता है तो इसे बहुत ही खास माना जाता है।


गुरु पर्वत पर त्रिभुज
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पर्वत पर बने त्रिभुज के निशान को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। जिन लोगों की हथेली के ऊपर गुरु पर्वत पर यह निशान बना होता है वे लोग बहुत ही बुद्धिमान, विद्वान, दूरदर्शी और नेतृत्व करने की क्षमता वाले होते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में शिक्षा, शासन, प्रशासन और राजनीति में विशेष सफलता प्राप्त करने वाले होते हैं। ऐसे लोग समाज में उच्च स्थान को प्राप्त करने वाले होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Palmistry: हथेली पर ऐसा बुध पर्वत व्यक्ति को दिलाता है मान-सम्मान और कामयाबी

विज्ञापन
गुरु पर्वत पर तारा का निशान
गुरु पर्वत के ऊपर तारा के निशान को भी बहुत ही शुभ, सफलता और प्रसिद्धि से भरा हुआ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर ऐसा निशान बना हुआ होता है वे बहुत ही भाग्यशाली और जीवन में बड़ी उन्नति पाने वाले लोग होते हैं। गुरु पर्वत के ऊपर अगर यह तारा एकदम स्पष्ट और साफ दिखाई दे तो इससे व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। लेकिन वहीं अगर गुरु पर्वत पर यही तारे का निशान अगर टूटा-फूटा हो तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 

Budh Gochar 2026: बुध ने किया कर्क में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत

गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान
गुरु पर्वत पर क्रॉस के निशान को मिला-जुला फल देने वाला माना जाता है। हथेली पर क्रॉस के निशान को वैवाहिक सुख और रिश्तों के रूप में देखा जाता है। अगर हथेली पर क्रॉस का निशान एकदम स्पष्ट और विकसित हो तो व्यक्ति को अपने जीवनसाथी का अच्छा और भरपूर सहयोग मिलता है।

Palmistry Lucky Line: हाथों की ये खास रेखाएं व्यक्ति को बनाती हैं भाग्यशाली, धन-सफलता से भरा रहता है जीवन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed