पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry shani mount sign on palm know prediction future and personality

Palmistry: हथेली पर बना ऐसा शनि पर्वत व्यक्ति को दिलाता है मान-सम्मान और सफलता

Thu, 02 Jul 2026 04:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 02 Jul 2026 04:02 PM IST
सार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर अगर शनि पर्वत में उभार और शुभ निशान बने हुए होते हैं तो इसे बहुत ही शुभ निशान माना जाता है। 

विज्ञापन
Palmistry shani mount sign on palm know prediction future and personality
हथेली पर शनि पर्वत का महत्व - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कई तरह की लकीरें और निशान बने हुए होते हैं जिससे व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जाता है। इसके अलावा हथेली पर कई तरह के पर्वत भी बने हुए होते हैं जिसका विशेष महत्व होता है। इन्हीं पर्वतों में शनि पर्वत होता है, जो मिडिल फिंगर के ठीक नीचे वाले हिस्से में बना हुआ होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि जिन व्यक्तियों की हथेली पर शनि पर्वत उभरा हुआ, विकसित और और एकदम स्पष्ट होता है उनके जीवन में उनको सफलता, मान-सम्मान और आर्थिक समृद्धि हमेशा बनी हुई होती है। शनि पर्वत पर उभार या दबा हिस्सा कई तरह के संकेत देता है। आइए जानत हैं शनि पर्वत से जुड़ी खास बातें। 
विज्ञापन


हथेली पर ऐसा शनि पर्वत शुभ
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत में उभार हो और उसके ऊपर गहरी और स्पष्ट रेखाएं बनी हो, किसी भी तरह का कोई अशुभ निशान न बना हो तो इसे बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। ऐसे लोग बहुत ही मेहनती और अनुशासन में रहने वाले होते हैं। इस तरह के लोग बहुत ही मेहनती और अनुशासन से रहते हैं। ये लोग अपने प्रयासों  और लगन से ऊंचे मुकाम को प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन


शुभ शनि पर्वत और करियर 
जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत पूरी तरह से विकसित और ऊभार लिए होता है वे अपने जीवन में बहुत ही ऊंचे मुकाम को हासिल करते हैं। इनके अंदर धैर्य और लगन काफी होता है और विपरीत परिस्थितियों में कभी भी धैर्य नहीं खोते हैं। ऐसे लोग समाज में अच्छा मुकाम प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छी रहती है आर्थिक स्थिति
जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत अच्छी और शुभ स्थिति में होता है उनके जीवन में आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी स्थिति होती है। ऐसे लोगों के अंदर धैर्य और संयम बहुत ज्यादा होता है। ऐसे लोग अपने जीवन में लंबे समय के लिए धन संचय करने में कामयाब होते हैं। इस तरह के लोग अपने जीवन काल में खूब संपत्ति बनाते हैं।

मान-सम्मान और शोहरत 
जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत मजबूत और उभार के साथ होता है वे बहुत ही जिम्मेदार और भरोसेमंद होता है। ऐसे लोग अपने कामों से समाज में अलग पहचान बनाने में कामयाब होते है। ऐसे लोग अपने जीवन में काफी लोकप्रिय होते हैं। 


हथेली पर्वत पर अशुभ शनि पर्वत के संकेत
कई लोगों की हथेली पर शनि पर्वत अशुभ स्थिति में भी होता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शनि पर्वत जरूरत से ज्यादा उभरा हुआ हो, क्रॉस का निशान हो या फिर अशुभ निशान बना हुआ हो तो व्यक्ति कई तरह के मानसिक तनाव और संघर्षो से भरा हुआ होता है। इसके अलावा जिन लोगों की हथेली पर शनि पर्वत दबा हुआ होता है तो उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी रहती है और काफी प्रयासों के बाद भी काम में सफलता नहीं मिलती है। 

हथेली पर बना ऐसा राहु पर्वत व्यक्ति को दिलाता है अचानक लाभ और जीवन में बदलाव, जानिए खास बातें


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed