{"_id":"6a75e8367a6edf3c70022101","slug":"palmistry-these-line-in-palm-sign-for-good-wealth-and-fame-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथेली पर ये रेखाएं मानी जाती है शुभ, जीवन में नहीं होती धन-दौलत और शोहरत की कमी","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हथेली पर ये रेखाएं मानी जाती है शुभ, जीवन में नहीं होती धन-दौलत और शोहरत की कमी
Fri, 07 Aug 2026 07:44 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:44 PM IST
सार
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर कई तरह के शुभ निशान और पर्वत बने हुए होते हैं जिससे जीवन में सुख और समृद्धि के संकेत माने जाते हैं।
विज्ञापन
हथेली पर कई तरह के शुभ निशान होते हैं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बनी रेखाओं और पर्वतों का विशेष महत्व होता है। हथेली पर मौजूद कुछ खास लकीरों और निशानों से व्यक्ति के भविष्य, धन, करियर और मान-सम्मान के बारे में कई तरह के संकेत मिलते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई लोगों की हथेली पर कुछ विशेष योग बनते हैं, जिससे व्यक्ति के जीवन में धन संपत्ति, सफलता और मान-सम्मान आदि के बारे में जानकारी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इन रेखाओं और निशानों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
मजबूत भाग्य रेखा
जिन लोगों की हथेली पर भाग्य रेखा मजबूत और स्पष्ट बनी हुई होती है उनको भाग्य का भरपूर साथ मिलता है। भाग्य रेखा जहां हथेली शुरू होती है वहां से शुरुआत होकर एकदम स्पष्ट और सीधी जाकर शनि पर्वत पर मिले तो ऐसे लोगों के जीवन में धन और मान-सम्मान की कोई कमी नहीं होती है। ऐसे लोग खूब मेहनत करते हैं और उनको मेहनत का फल भी मिलता है।
विज्ञापन
हथेली पर धन त्रिकोण
हथेली पर त्रिकोण का बनना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा पर निशान का बनना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर यह त्रिकोण का निशान एकदम साफ और बंद हो तो आर्थिक समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन
Palmisrty: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सरकारी नौकरी? पहले हाथ की ये रेखाएं जरूर देख लें
गुरु पर्वत में उभारजिन लोगों की हथेली पर गुरु पर्वत उभरा हुआ हो ऐसा व्यक्ति बहुत प्रतिष्ठित और उच्च पदों पर आसीन होता है। इसके अंदर नेतृत्व करने के क्षमता होती है। समाज में लोगों का मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।
स्पष्ट सूर्य रेखा
हथेली पर स्पष्ट सूर्य रेखा का बनना बहुत ही शुभ और अच्छा होता है। अगर सूर्य रेखा एकदम साफ, स्पष्ट और गहरी होकर सूर्य पर्तत पर मिलेत इससे व्यक्ति को जीवन में मान-सम्मान, पद प्रतिष्ठा और जान-पहचान का शुभ संकेत हैं। ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में खूब नाम और यश कमाते हैं।
सूर्य पर्वत पर शुभ निशान
हथेली पर अगर सूर्य पर्वत के ऊपर शुभ निशान जैसे त्रिशूल, तारा या त्रिकोण जैसे दूसरे शुभ निशान बने हुए हो तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग समाज में उच्च स्थान को प्राप्त करते हैं और आर्थिक उन्नति करते हैं। इनके जीवन में कभी भी धन संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।