सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry these three type of signs success in political and get fame rajyog in hand

Palmistry: हथेली पर बनने वाले राजयोग के तीन निशान, जिससे मिलता है बड़ा पद और मान-सम्मान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Jun 2026 03:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के शुभ निशान बने हुए होते हैं, जिससे जीवन में उच्च पद और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। 

palmistry these three type of signs success in political and get fame rajyog in hand
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर मुख्य रेखाओं के अलावा कई दूसरे तरह के निशान और आकृतियां बनी हुई होती हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली पर बनी विशेष निशानों का बहुत ज्यादा महत्व होता है। जिन लोगों की हथेली पर विशेष निशान बने हुए होते हैं उनके भाग्य, आर्थिक स्थिति, नेतृत्व क्षमता और मान-सम्मान के बारे में पता चलता है। आइए जानते हैं हथेली पर बने कुछ खास निशानों के बारे में जो किस तरह से जातक के उच्च पद, मान-सम्मान और हर एक क्षेत्र में सफलता के संकेत माने जाते हैं। 


सूर्य रेखा पर बनी स्पष्ट और साफ रेखा 
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली की अनामिका उंगली के नीचे बना सूर्य पर्वत उभरा हुआ और इसके ऊपर सीधी व गहरी रेखा बनी हुई होती है उसे बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग समाज में बहुत ही लोकप्रिय, प्रतिष्ठित, ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले होते हैं। इस तरह के लोग बहुत ही मिलनसार और अच्छे व्यक्तित्व के धनी होते हैं। ऐसे लोगों का करियर राजनीति में ज्यादा बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु पर्वत पर त्रिशूल का निशान
हथेली पर गुरु पर्वत का विशेष महत्व होता है। हथेली पर गुरु पर्वत तर्जनी उंगली के नीचे बने हिस्से को कहते हैं। गुरु पर्वत ज्ञान, उपलब्धि, नेतृत्व और धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों के गुरु पर्वत पर त्रिशूल, स्टार या फिर क्रास का निशान बना हुआ होता है उनके अंदर बहुत अच्छी समझ, कौशल और चीजों को समझने की क्षमता होती है। ऐसे लोगों को राजनीति में उच्च पद के मिलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन


भाग्य रेखा का शनि पर्वत पर मिलना
हथेली पर बनी भाग्य रेखा को सबसे अच्छा और शुभ माना जाता है। भाग्य रेखा हथेली जहां से शुरू होती है वहां से अगर कोई सीधी, गहरी और स्पष्ट रेखा सीधे गुजरते हुए शनि पर्वत पर जाकर मिले इसे बहुत ही शुभ और राजयोग का संकेत माना जाता है। अगर एक रेखा बिना कटे या टूटे सीधे शनि पर्वत तो मिले तो व्यक्ति बहुत ज्यादा भाग्यशाली, प्रभावशाली और उच्च पदों पर आसीन होता है। ऐसे लोग राजनीति और प्रशासनिक  सेवा में अपना नाम रौशन करते हैं।

Palmistry: गुरु पर्वत पर बने ये निशान व्यक्ति को दिलाते हैं बेशुमार धन-दौलत और मान-सम्मान

Palmistry: हथेली पर ऐसा बुध पर्वत व्यक्ति को दिलाता है मान-सम्मान और कामयाबी

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहा है महासंयोग! रवि-शिव-सिद्ध सहित 4 योग


Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी, कैसे करें व्रत और पूजा, जानें धार्मिक मान्यता और महत्व

Jyeshtha Purnima 2026 Date: 29 या 30 जून कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानें क्या एक ही दिन होगा व्रत और स्नान-दान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed