सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   these palmistry signs in palm are luccky know meaning of a and v sign

हथेली पर इन दो निशानों को माना जाता है बेहद शुभ, व्यक्ति को हमेशा मिलता है भाग्य का साथ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 15 Jun 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार

हथेली पर A और V निशान बनने पर व्यक्ति अपने काम में काफी माहिर और कुशल होता है। ऐसे लोग जीवन में काफी मेहनत करने के बाद शिखर पर पहुंचने में कामयाब होते हैं।

these palmistry signs in palm are luccky know meaning of a and v sign
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में हथेली पर बनी हुई कई रेखाओं के आधार पर व्यक्ति के भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। हथेली पर रेखाओं के अलावा कई तरह के दूसरे निशान या आकृतियां बनी हुई होती हैं जिससे व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य, करियर और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल होती है। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ विशेष अक्षर की आकृतियां बनी हुई होती है ये निशान A और V की तरह होते हैं। जिन भी लोगों की हथेली पर ये निशान एकदम साफ और स्पष्ट बने हुए होते हैं उनके जीवन में उनको सफलता, मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाले निशान A और V के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां।  


हथेली पर बने  A निशान का मतलब
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हथेली पर रेखाओं के मिलान से A आकार की आकृति का बनना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोग बहुत ही मेहनती, ईमानदार, लक्ष्य केंद्रित और गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोग मन में जो भी ठान लेते हैं उनको पूरा करके ही लेते हैं। इनके जीवन में धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं महसूस नहीं होती। छोटे से ही प्रयास में इनकी बड़ी सफलता मिल जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु पर्वत पर बने ऐसे निशान को माना जाता है बहुत शुभ, जानिए इनके खास संकेत

विज्ञापन
हथेली पर बने V निशान का मतलब
हथेली पर बनने वाले V निशान को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेली पर ये निशान बने हुए होते हैं उनको तरक्की, सकारात्मकता और भाग्य में वृद्धि के योग बनते हैं। ऐसे लोग अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे लोग बिजनेस में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इन लोगों को अचानक धन लाभ और उन्नति के अवसर मिलते हैं। 

Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें


हथेली पर कहां बने ये निशान तो ज्यादा शुभ
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में  A और  V का निशान हथेली के बीच में, भाग्य रेखा या फिर सूर्य रेखा के पास बने तो इसे बहुत ही प्रभावशाली और शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर ये निशान गुरु पर्वत और सूर्य पर्वत पर बने तो बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे निशान वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति करता है। ऐसे लोगों का भाग्य का साथ बहुत जल्दी मिलता है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed