{"_id":"6b05665ec61f1001b20cae7a","slug":"aaj-ka-kumbh-rashifal-25-november-2026-aquarius-horoscope-in-hindi-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का कुंभ राशिफल: समझदारी से लिए गए फैसले आपको अनावश्यक तनाव से बचाएंगे, पढ़ें 25 नवंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का कुंभ राशिफल: समझदारी से लिए गए फैसले आपको अनावश्यक तनाव से बचाएंगे, पढ़ें 25 नवंबर का राशिफल
Wed, 25 Nov 2026 05:11 AM IST
ज्योति मेहरा
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:11 AM IST
सार
Aaj Ka Kumbh Rashifal: आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है, इसलिए हर परिस्थिति में संतुलन और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काफी काम आएगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी अलग सोच, सामाजिक सरोकार और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें नई-नई सोच अपनाना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना पसंद होता है। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और अपने नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। मित्रता में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं, हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ा संकोच करते हैं। अपने ज्ञान और व्यवहार से ये लोगों के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है, इसलिए हर परिस्थिति में संतुलन और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काफी काम आएगी। इसलिए नए अनुभवों और लोगों से मिलने वाली उपयोगी बातों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में किसी विषय को लेकर विवाद या मतभेद होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में गुस्से में प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत रहकर अपनी बात समझाना बेहतर होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया कोई काम सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकता है। घर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना भी बन सकती है। हालांकि, खरीदारी से पहले बजट और अपनी वास्तविक जरूरत का आकलन जरूर करें। समझदारी से लिए गए फैसले आपको अनावश्यक तनाव से बचाएंगे।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
विज्ञापन
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, समझदारी से काम लें
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
