फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka makar rashifal 20 August 2026 Capricorn horoscope in hindi

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 20 Aug 2026 05:10 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 20 Aug 2026 05:10 AM IST
सार

Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए खुशियों, पारिवारिक हलचल और अधूरे काम पूरे करने वाला रह सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Aaj ka makar rashifal 20 August 2026 Capricorn horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मकर राशि पर शनि ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इस राशि के जातक अनुशासनप्रिय, मेहनती और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। ये अपने जीवन में धीरे-धीरे लेकिन स्थिर रूप से आगे बढ़ते हैं और जो सफलता हासिल करते हैं, वह लंबे समय तक कायम रहती है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए ये निरंतर प्रयास करते रहते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना इन्हें पसंद होता है, जिससे ये ठोस और स्थायी उपलब्धियां प्राप्त करते हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखना इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। इस राशि के लोगों के लिए काली उड़द, तिल या लोहे से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए खुशियों, पारिवारिक हलचल और अधूरे काम पूरे करने वाला रह सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी करीबी मित्र के साथ मुलाकात या बातचीत से मन हल्का होगा और पुरानी यादें भी ताजा हो सकती हैं। इसी बीच आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी होने के संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे दिन और खास बन सकता है। कामकाज के लिहाज से आज लंबित कार्यों पर ध्यान देना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। लंबे समय से किसी काम को टालते आ रहे हैं तो उसे पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएं। 
विज्ञापन


परिवार में मां की सेहत को लेकर कुछ खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में पहले से अपने बजट की समीक्षा कर लें और गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें। उनकी जरूरतों का ध्यान रखते हुए आर्थिक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आज आपको दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचना चाहिए। किसी विवाद में पड़ने से आपका समय और ऊर्जा दोनों खराब हो सकते हैं। अपनी प्राथमिकताओं, काम और भविष्य के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए ज्यादा लाभदायक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:

  • दोस्तों के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
  • मन की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।
  • पुराने और अधूरे काम निपटाने का अच्छा समय है।
  • मां की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है।
  • परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा हो सकती है।
  • दूसरों के मामलों से दूरी रखकर अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें।


Weekly Horoscope (17-23 Aug 2026): कर्क समेत इन 3 राशियों के बड़ सकते हैं खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Makar Rashifal August 2026: मकर राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा अगस्त का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल
Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा
Sawan Mantra: सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें शिव मंत्र जाप, इन खास उपायों से मिलेंगे शुभ फल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed