फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka mesh rashifal 3 November 2026 today aries horoscope in hindi

आज का राशिफल: मेष राशि वाले खान-पान में सावधानी बरतें, पढ़ें 3 नवंबर का राशिफल

Tue, 03 Nov 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 03 Nov 2026 05:01 AM IST
सार

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का दिन आपके लिए कामकाज की व्यस्तता और नई जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। एक साथ कई काम आने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
Aaj ka mesh rashifal 3 November 2026 today aries horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Aries Daily Horoscope: मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन आपके लिए कामकाज की व्यस्तता और नई जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। एक साथ कई काम आने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति के साथ मतभेद होने की आशंका है। ऐसे में बातचीत के दौरान संयम रखें और गुस्से में कोई जवाब देने से बचें। आपका विनम्र व्यवहार बिगड़ती बात को भी संभाल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने और मनपसंद भोजन का आनंद लेने का मौका मिलेगा। हालांकि, खान-पान में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। मां के साथ बातचीत करते समय उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। उनकी किसी बात को अनदेखा करने के बजाय धैर्यपूर्वक सुनें। इससे घर का माहौल बेहतर रहेगा। दिनभर की भागदौड़ के बीच अपने आराम के लिए भी समय निकालें।
विज्ञापन


आज के मुख्य संकेत:
करियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन समझदारी से कार्य पूरे होंगे।
आर्थिक स्थिति: सामान्य रहेगी, अनावश्यक खर्चों से बचें।
प्रेम और परिवार: परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
सेहत: खान-पान में सावधानी बरतें।

साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर मासिक राशिफल: मेष राशि वाले पैसों के लेन-देन में सतर्कता बनाए रखें, जानें कैसा रहेगा माह
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग
शुक्रादित्य योग 2026: 6 नवंबर तक इन 3 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, बनेंगे करियर और धन में तरक्की के योग

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed