{"_id":"6988416673657d78840eb3a6","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-9-february-2026-today-gemini-horoscope-in-hindi-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों को लिए लाभ से भरा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों को लिए लाभ से भरा रहेगा दिन, जानें अपना राशिफल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 09 Feb 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
सार
आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आपको काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मिथुन राशि
Trending Videos
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी पुरानी इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है और आपको काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभ रंग: पीला
उपाय:
- घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
- घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
- किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।

कमेंट
कमेंट X