{"_id":"6addb9ebb7a0b4240c0a8825","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-26-october-2026-today-libra-horoscope-in-hindi-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: तुला राशि वालों के जीवन में आएगा संतुलन, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: तुला राशि वालों के जीवन में आएगा संतुलन, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास
Mon, 26 Oct 2026 04:43 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:43 AM IST
सार
दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। किसी बात पर पिताजी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनकी भावनाओं को समझते हुए बातचीत करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि तुला राशि चक्र की सातवीं राशि है और इसके स्वामी शुक्र देव हैं। इसे वायु तत्व की राशि माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातक संतुलित, आकर्षक और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। ये जीवन में शांति और सामंजस्य बनाए रखना पसंद करते हैं। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना इनकी खासियत होती है। हालांकि, कई बार ये निर्णय लेने में अधिक समय लगा सकते हैं। शुक्रवार का दिन इस राशि के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन सफेद या हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इनका सौम्य व्यक्तित्व और बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करता है।
विज्ञापन
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज भाग्य आपका साथ देता दिखाई दे रहा है और आर्थिक मामलों में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना बना रहे हैं, तो परिस्थितियां आपके अनुकूल रह सकती हैं। साझेदारी में काम करने वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है, बशर्ते सभी शर्तें स्पष्ट हों और फैसले आपसी सहमति से लिए जाएं। धन से जुड़े कामों में आ रही रुकावटें कम हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। हालांकि, दूसरों के निजी मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। किसी बात पर पिताजी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनकी भावनाओं को समझते हुए बातचीत करें।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: अक्तूबर का आखिरी सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल
विज्ञापन
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
तुला राशि के जातकों को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।