{"_id":"6a9566b94cd34c1efe0e916b","slug":"pisces-monthly-horoscope-september-2026-meen-masik-rashifal-september-monthly-rashifal-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीन राशि के जातक रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
मीन राशि के जातक रिश्तों में मधुरता बनाए रखें, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
Mon, 31 Aug 2026 06:07 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 31 Aug 2026 06:07 PM IST
सार
मीन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना औसत परिणाम देने वाला रहेगा। मनचाहे कार्य पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। महीने की शुरुआत में नौकरी और कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।
विज्ञापन
September Monthly Horoscope
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन राशि जल तत्व की संवेदनशील, कल्पनाशील और आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक दयालु, भावुक, सहानुभूतिशील और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं। ये लोग रचनात्मक सोच रखते हैं और अक्सर अपने अंतर्ज्ञान के आधार पर निर्णय लेते हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं, जिन्हें ज्ञान, भाग्य, आध्यात्मिकता और विस्तार का कारक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि मीन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
मीन राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार
मीन राशि वालों के लिए सितंबर का महीना औसत परिणाम देने वाला रहेगा। मनचाहे कार्य पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। महीने की शुरुआत में नौकरी और कारोबार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सफर के दौरान सामान और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार से जुड़ी किसी डील को अंतिम रूप देने या नौकरी से संबंधित बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी और शुभचिंतकों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। कामकाज में लापरवाही से बचें। माह के मध्य से उत्तरार्ध तक व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ और कनिष्ठ सहयोगियों से अपेक्षित समर्थन कम मिल सकता है। हालांकि महीने के अंत में परिस्थितियां फिर बेहतर होंगी और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है।
विज्ञापन
परिवार और रिलेशनशिप
रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने व्यवहार में विनम्रता रखें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम और वैवाहिक संबंधों को मजबूत रखने के लिए साथी के प्रति ईमानदार रहना जरूरी होगा। महीने के मध्य और उत्तरार्ध में रिश्तों से जुड़ी कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन समझदारी और सही व्यवहार से परिस्थितियों को संभाला जा सकता है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने की शुरुआत में यात्राओं के कारण थकान हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। मध्य माह में कामकाज का दबाव बढ़ने से मानसिक तनाव हो सकता है। धैर्य और विवेक के साथ परिस्थितियों का सामना करें। विद्यार्थियों के लिए महीने का अंत अच्छा रहेगा। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा और उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो सकते हैं।
उपाय
प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें और सूर्याष्टकम का पाठ करें।
सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
साप्ताहिक राशिफल: सितंबर का पहला सप्ताह इन 4 राशियों के लिए रहेगा शुभ, कुछ को रहना होगा सावधान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।