{"_id":"6a92a1dd65073cbf300286e7","slug":"shaniwar-ke-upay-saturday-remedies-for-business-growth-earn-money-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, फौरन दूर होती है पैसों की कमी और बिजनेस में बढ़ता है मुनाफा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शनिवार के दिन करें ये 5 उपाय, फौरन दूर होती है पैसों की कमी और बिजनेस में बढ़ता है मुनाफा
Sat, 29 Aug 2026 02:40 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 29 Aug 2026 02:40 PM IST
सार
शनिवार के दिन शनि ग्रह से संबंधी कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और शनि संबंधी दोष दूर होते हैं,जिसे व्यक्ति के व्यापार में तरक्की मिलती है।
विज्ञापन
शनिवार के उपाय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिन लोगों का अपना कोई कारोबार होता है कई बार उसमें नुकसान, मंदी और बाधाएं आती हैं। जिसके चलते व्यक्ति का मन उदास रहने लगता है। लेकिन कारोबार में कई बार इसका कारण पूंजी या सटीक योजना का अभाव कारण नहीं माना जाता है। ज्योतिष में जब किसी व्यक्ति के कार्यो में बाधाएं आने लगती हैं तो इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा और शनि के प्रभावों से भी जोड़ा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसका कारण ग्रहों की अशुभता एक कारण हो सकती है जिसके कारण कारोबार में तरक्की नहीं होती है। ऐसे में शनिवार के दिन कुछ उपाय अपनाकर व्यापार में संतुलन स्थापित कर सकते हैं।
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक अर्पित करें
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का खास महत्व होता है। इस दिन सुबह और शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दरअसल पीपल के पेड़ का संबंध शनि ग्रह से होता है इससे व्यापार में चली आ रही परेशानियों का अंत हो जाता है। रुके हुए काम आगे बढ़ने लगते हैं। इससे आपके निर्णय लेने की क्षमता में विकास होता है।
प्रतिष्ठान के मुख्य गेट पर काला तिल करें अर्पित
व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान से बचने के लिए और तरक्की पाने के लिए शनिवार के दिन अपने प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर काला तिल अर्पित करें। ऐसे करने से नकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। इस उपाय से व्यापार में धीरे-धीरे तरक्की और लाभ होने लगता है।
विज्ञापन
काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं
शनिदोष के चलते कई बार व्यापार में नुकसान, लेन-देन में देरी और तरक्की का अभाव रहता है जिससे व्यापार उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाता है जितने तेजी के साथ बढना चाहिए। ऐसे में शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं। इससे शनिदोष का प्रभाव कम होता है और आर्थिक नकुसान की संभावन भी कम होती है। लेन-देन में लाभ के योग बनने लगते हैं।
हिंदू धर्म में दान, सेवा और जरूरदमंद को भोजन करवाना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। शनि का संबंध सेवा और कर्म से जुड़ा हुआ है इसलिए शनिवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन जरूर करवाएं। इससे व्यापार में तरक्की आती है और कारोबार में नए-नए अवसर बनते हैं।
तिजोरी में रखें शमी का पत्ता
शमी का पत्ता बहुत ही पूजनीय होता है। ऐसे में जिन लोगों के कारोबार में अड़चनें आती हैं वे शनिवार के दिन एक शमी का पत्ता लेकर दुकान या कारोबार वाली तिजोरी में रख दें। इस उपाय से व्यापार में अच्छा मुनाफा और धन संचय होता है। अनावश्यक रूप से खर्चों में वृद्दि होती है।
विज्ञापन
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक अर्पित करें
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का खास महत्व होता है। इस दिन सुबह और शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। दरअसल पीपल के पेड़ का संबंध शनि ग्रह से होता है इससे व्यापार में चली आ रही परेशानियों का अंत हो जाता है। रुके हुए काम आगे बढ़ने लगते हैं। इससे आपके निर्णय लेने की क्षमता में विकास होता है।
विज्ञापन
प्रतिष्ठान के मुख्य गेट पर काला तिल करें अर्पित
व्यापार में लगातार हो रहे नुकसान से बचने के लिए और तरक्की पाने के लिए शनिवार के दिन अपने प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर काला तिल अर्पित करें। ऐसे करने से नकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है। इस उपाय से व्यापार में धीरे-धीरे तरक्की और लाभ होने लगता है।
विज्ञापन
काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं
शनिदोष के चलते कई बार व्यापार में नुकसान, लेन-देन में देरी और तरक्की का अभाव रहता है जिससे व्यापार उतनी तेजी से नहीं बढ़ पाता है जितने तेजी के साथ बढना चाहिए। ऐसे में शनिवार के दिन काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं। इससे शनिदोष का प्रभाव कम होता है और आर्थिक नकुसान की संभावन भी कम होती है। लेन-देन में लाभ के योग बनने लगते हैं।
सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
जरूरतमंदों की सेवा और भोजन करवाएंहिंदू धर्म में दान, सेवा और जरूरदमंद को भोजन करवाना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। शनि का संबंध सेवा और कर्म से जुड़ा हुआ है इसलिए शनिवार के दिन जरूरतमंदों को भोजन जरूर करवाएं। इससे व्यापार में तरक्की आती है और कारोबार में नए-नए अवसर बनते हैं।
तिजोरी में रखें शमी का पत्ता
शमी का पत्ता बहुत ही पूजनीय होता है। ऐसे में जिन लोगों के कारोबार में अड़चनें आती हैं वे शनिवार के दिन एक शमी का पत्ता लेकर दुकान या कारोबार वाली तिजोरी में रख दें। इस उपाय से व्यापार में अच्छा मुनाफा और धन संचय होता है। अनावश्यक रूप से खर्चों में वृद्दि होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।