{"_id":"69b53d15aaf8c9867505c98a","slug":"surya-gochar-2026-sun-transit-in-meen-rashi-parivartan-effect-on-kark-singh-and-kanya-zodiac-signs-2026-03-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Surya Gochar 2026: सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या पर कैसा होगा असर","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Surya Gochar 2026: सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या पर कैसा होगा असर
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:08 PM IST
सार
Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य अब गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में आ चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन।
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य का मीन राशि में गोचर
- फोटो : adobe stock
Link Copied
Surya Gochar 2026: सूर्य अब कुंभ से मीन राशि में आ चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर को सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य अब से करीब एक महीने तक गुरु बृहस्पति की राशि मीन में रहेंगे, फिर इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से खरमास शुरू हो जाता है। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व करने कारक ग्रह होता है। सूर्य के गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर का कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर किसी तरह का प्रभाव होगाा।
Trending Videos
2 of 4
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होते हैं और सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके नवम भाव में हुआ है। नवम भाव धर्म, भाग्य और आध्यात्म से जुड़ा हुआ होता है। ऐसें में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में आपको अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ आपको मिलेगा। आर्थिक रूप से आने वाला समय लाभदायक रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा अर्जित करने के अवसर मिल सकता है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ होता है दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य पहले भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्य का गोचर मीन राशि में होने से आपके आठवें भाव में होगा। आठवें भाव में गोचर होने से कुछ उलझनें और असुरक्षा की भावना आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती है। व्यवसाय के लिए आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेहत के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा।
4 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य 12वें भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके सप्तम भाव में हुआ है जिससे आपको कुछ गलतफमियों का शिकार होना पड़ सकता है। समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। करियर-कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करनी नहीं पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X