फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   today Prediction Horoscope of 2 November 2026 Aaj Ka Rashifal

आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: आज इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेगी किस्मत, जानें आपके लिए कैसा होगा दिन

Mon, 02 Nov 2026 05:53 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Nov 2026 05:53 AM IST
सार

आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 

विज्ञापन
today Prediction Horoscope of 2 November 2026 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए दिन सावधानी बरतने वाला रहेगा। आज कानूनी मामलों में कुछ देरी भी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। नए काम को करने के लिए अभी और समझदारी से काम लें। अपनी बचत पर विशेष ध्यान दें।

वृषभ राशि
आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने के संकेत हैं। आपका नया व्यापार आपको मान-सम्मान दिला सकता है। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में अपने व्यवहार को संयमित रखें। विवाह के लिए अभी धैर्यवान रहना होगा। घर से दूर रहने वालों को परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन लकी रहेगा। खासतौर पर करियर में आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उसकी पूरी रूपरेखा तैयार करें। वहीं, बिजनेस के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। मामा पक्ष से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

सिंह राशि
आज आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। 
प्रेम जीवन में कुछ नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।

कन्या राशि
नौकरी के लिए सभी तरह के प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे। आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। नई जिम्मेदारी या पदोन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होने की संभावना है।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद रह सकता है। करियर को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से चली आ रही किसी परेशानी से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। किसी बड़े आर्थिक फैसले में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। 

वृश्चिक राशि
आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। वहीं, संतान की गतिविधियों और उनकी मित्र संगति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं।

धनु राशि
आज आपके व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होने से आपको राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई कदम उठाएं।

मकर राशि
आज आपको हर मामले में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। इस समय जीवन में किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर असमंजस की स्थिति बने, तो जीवनसाथी से बात करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं, सुख-सुविधाओं और खरीदारी पर खर्च बढ़ने की संभावना है। 

कुंभ राशि
आज किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा। हालांकि, आपके लिए राहत की बात यह है कि लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही, रुके हुए कामों में तेजी आने के संकेत हैं। 

मीन राशि
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। अपनी मेहनत और सूझबूझ से आप परिस्थितियों को बेहतर बना सकते हैं। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी होगा।


बुध-मंगल केंद्र दृष्टि: अगले सप्ताह चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, धन लाभ और तरक्की के बनेंगे योग
नवंबर मासिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की हो सकती है पदोन्नति, अटके काम होंगे पूरे

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed