फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   today Prediction Horoscope of 3 November 2026 Aaj Ka Rashifal in hindi

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, करियर को लेकर आज मिलेगी खुशखबरी

Tue, 03 Nov 2026 10:27 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 03 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

आज का राशिफल 3 नवंबर 2026: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

 

विज्ञापन
today Prediction Horoscope of 3 November 2026 Aaj Ka Rashifal in hindi
आज का राशिफल 3 नवंबर 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कोई बड़ी खुशखबरी आपको प्राप्त होगी और कुछ बदलाव करियर में महसूस होंगे। संतान की पढ़ाई और भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है।

वृषभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस समय निवेश से भी बड़ा लाभ होगा। घर खरीदने का सपना पूरा होने की दिशा में सकारात्मक कदम उठ सकते हैं। कोई अपना मिलने आ सकता है।
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सावधानी रखनी होगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और गोपनीय जानकारी साझा करने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यापार में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मेहनत और समझदारी से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि वालों को बड़ी कामयाबी मिलेगी। सरकारी योजनाओं के माध्यम से निवेश या नई शुरुआत करने का विचार बन सकता है। वहीं, कोई बड़ी योजना का हिस्सा बनेंगे। आर्थिक लेन-देन और कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। 

सिंह राशि
आज सुख-सुविधाओं और खरीदारी पर खर्च बढ़ सकता है। आप किसी यात्रा पर जाने से पहले परिवार वालों से सलाह अवश्य करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। प्रेम संबंधों में समय खास रहेगा। 

कन्या राशि
आज परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। वहीं, घर में खुशियां बनी रहेंगी। अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से व्यवस्थित करें और फिजूलखर्ची से बचें। भावशाली लोगों से संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

तुला राशि
तुला राशि वालों को थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ी सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों से निजी बातें साझा करने में सतर्क रहें। आज का समय खास हो सकता है। वहीं, समझदारी से लिया गया फैसला आपको परेशानियों से बचा सकता है।

वृश्चिक राशि
अपनों का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है और नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी। यात्रा का अच्छा लाभ आपको मिलेगा। 

धनु राशि
आज साझेदारी में किए गए कामों से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कामकाज में भी आपका प्रभाव बना रहेगा। आज दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक मामलों को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। हालांकि, पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी होगा।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करने वालों को लाभ मिल सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि
आज सेहत को प्राथमिकता दें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पुराने लेन-देन की परेशानी दूर हो सकती है, लेकिन कानूनी मामलों में सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पुराने अनुभवों से सीख लेकर सही फैसले करने में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
आज कामकाज का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा। इसके अलावा, किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं। 

कब है रमा एकादशी, 4 या 5 नवंबर? जानिए पूजा शुभ मुहूर्त और और धार्मिक महत्व
धनतेरस 2026: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 6 नवंबर की रात करें ये खास उपाय, घर में आएगी खुशहाली

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed