{"_id":"68c9060a10323faa240cefaa","slug":"trigrahi-yog-2025-sun-venus-and-ketu-conjunction-in-leo-positive-impact-on-these-zodiac-sign-2025-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शुक्र, सूर्य और केतु का सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
शुक्र, सूर्य और केतु का सिंह राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:56 PM IST
सार
Trigrahi Yog 2025: सूर्य के सिंह राशि में होने, शुक्र के कर्क से सिंह राशि में गोचर करने से और पहले से केतु का सिंह राशि में होना त्रिग्रही योग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 4
सिंह राशि में सूर्य, शुक्र और केतु के योग से त्रिग्रही योग
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Trigrahi Yog 2025: यह सप्ताह ग्रहों के गोचर के आधार पर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। 17 सितंबर 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य सिंह राशि की यात्रा को विराम देते हुए कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, धन के दाता और वैभव कारक ग्रह शुक्र 15 सितंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में पहले से ही पापी ग्रह केतु विराजमान हैं। इस तरह से सिंह राशि में त्रिग्रही योग का संयोग देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की युति का विशेष महत्व होता है। एक राशि में कई ग्रहों की युति बनने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होता है। इससे व्यक्ति को भाग्य का अच्छा साथ मिलता है। जातक को अचानक से धन लाभ के अवसर मिलने लगते हैं और तरक्की को योग बनते हैं। व्यक्ति को तमाम तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने पर किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।
Trending Videos
2 of 4
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनने पर धनु राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ आपको मिलेगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य, शुक्र और केतु का सिंह राशि में संयोग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। कुंडली का नवम भाव भाग्य का भाव होता है। ऐसे में आपको अपनी किस्मत का साथ मिलेगा। अचानक से धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आपका धर्म-कर्म के कार्यो में रूचि बढ़ेगी। करियर-कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग किसी व्यापार से संबंधित है उनको इस दौरान अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यह योग आपकी कुंडली में कर्म भाव में बनेगा जो करियर-कारोबार के स्थान पर बनने जा रहा है। ऐसे में आपको जहां एक तरफ नौकरी में सुखद बदलाव दिखाई देगा, वहीं कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। नौकर करने वालों के लिए आय में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। ऐसे में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके प्रयासों की सराहना होगी। इस दौरान आपको कोई नई डील फाइनल हो सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में बना त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ साबित होगा। यह योग आपके धन भाव जो दूसरा भाव होता है वहां पर बनेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बहुत ही ज्यादा ही बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा आपकी वाणी का प्रभाव रहेगा। जीवन में कई तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X