{"_id":"692c487cbb56a73060041b8a","slug":"venus-transit-2025-on-26-november-2025-in-vrishchik-rashi-know-impact-on-dhanu-zodiac-signs-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Venus Transit 2025: वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर, जानिए धनु राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit 2025: वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर, जानिए धनु राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 01 Dec 2025 05:57 PM IST
सार
Venus Transit 2025: धनु राशि वालों के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आपके खर्चों में वृद्दि होगी। किसी भी तरह के फैसले लेने में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी है।
विज्ञापन
धनु राशि पर शु्क्र गोचर का प्रभाव
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
Venus Transit 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, भोग-विलास और सौंदर्य का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र करीब एक माह के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। इसी के चलते 26 नवंबर को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर शुक्र तुला राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर मंगल की राशि वृश्चिक में गोचर कर चुके हैं। शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के जीवन में सुख-सुविधाओं और ऐशोआराम में वृद्धि देखने को मिलेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और धन-दौलत में बढ़ोतरी के योग हैं। आइए जानते हैं शुक्र के वृश्चिक राशि में गोचर करने से धनु राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
धनु राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।
कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।
Trending Videos
धनु राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आपके खर्चों में वृद्दि होगी। किसी भी तरह के फैसले लेने में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी है। करियर-कारोबार में आपको अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा। उच्च अधिकारी आपके कार्यो से प्रसन्न रहेंगे और इस दौरान कोई बड़ा पद आपको हासिल हो सकता है। लेकिन इस दौरान आपको अपने वित्तीय जीवन में संतुलन बनाकर चलना होगा। सेहत में आने वाले समय में आपको कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।