सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   Tarot card reading 20 february 2026 today tarot card rashifal horoscope in hindi

Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

Tarot Card Reading 20 February 2026: टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आइए जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 20 फरवरी 2026 का दिन....

Tarot card reading 20 february 2026 today tarot card rashifal horoscope in hindi
टैरो कार्ड राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Tarot Card Reading 20 February 2026: सिंह राशि के लिए आज का दिन मानसिक स्पष्टता और कार्यक्षमता के सही संतुलन का है। आपके मन में जो भी लक्ष्य हैं, उन्हें लेकर आप पूरी तरह आश्वस्त हैं। यही आत्मविश्वास आज आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। कई दिनों से जो बातें आपको उलझन में डाल रही थीं, आज अचानक कोई नया विचार या दृष्टिकोण उन्हें सुलझा सकता है। यह विचार न केवल आपकी समस्या का समाधान देगा, बल्कि आगे बढ़ने का एक नया रास्ता भी दिखाएगा।

Trending Videos

आज आपको यह समझने की जरूरत है कि आपके भीतर वह क्षमता और कौशल पहले से मौजूद है, जिसकी तलाश आप बाहर कर रहे थे। किसी के संकेत, अनुमति या सहारे का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप पहल करेंगे तो परिस्थितियां भी आपके पक्ष में बनती चली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टैरो राशिफल के अनुसार, आज की असली सफलता अकेले आगे बढ़ने में नहीं बल्कि सभी के साथ तालमेल बिठाकर चलने में है। कार्यक्षेत्र हो या परिवार, लोगों के साथ सामंजस्य बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। अपने विचारों और योजनाओं को साझा करने से न केवल आपको नए सुझाव मिलेंगे, बल्कि दूसरों का सहयोग भी आसानी से प्राप्त होगा।

आज का दिन नेटवर्किंग, टीमवर्क और रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए भी अनुकूल है। यदि आप किसी की मदद करते हैं, तो भविष्य में वही सहयोग आपके काम आ सकता है। विनम्रता और सकारात्मक व्यवहार आपके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बनाएंगे।



टैरो कार्ड का महत्व

टैरो कार्ड  जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम

  • द फूल 

  • द मैजिशियन 

  • द हाई प्रीस्टेस 

  • द एम्प्रेस 

  • द एम्परद हायरोफैन्ट 

  • द लवर्स

  • द चेरीअट 

  • स्ट्रेंथ 

  • द हरमिट 

  • व्हील ऑफ फॉर्च्यून

  • जस्टिस

  • द हैंग्ड मैन 

  • डेथ 

  • टेम्परेंस

  • द डेविल

  • द टॉवर 

  • द स्टार 

  • द मून

  • द सन

  • जजमेंट

  • द वर्ल्ड 
     

Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार

जबकि माइनर आर्काना  में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।

Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed