{"_id":"6a2946b188354c4d7002245a","slug":"ev-sales-over-1-7-lakh-electric-two-wheelers-sold-may-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"EV: भारतीयों में बढ़ा ईवी क्रेज, मई में बिके 1.7 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स; ओला को पछाड़ यह कंपनी बनी नंबर-1","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV: भारतीयों में बढ़ा ईवी क्रेज, मई में बिके 1.7 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स; ओला को पछाड़ यह कंपनी बनी नंबर-1
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 10 Jun 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Electric Two Wheeler Sales May 2026: महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बीच टू-व्हीलर्स का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। मई 2026 में ब्रिकी में 62% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई। जानिए किस कंपनी ने मारी बाजी और कौन पीछे रह गया।
मई ईवी सेल्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
EV Scooter Sales India: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी बड़ी वजह बढ़ती पेट्रोल कीमत, कम रनिंग कॉस्ट और सस्ता मेंटेनेंस माना जा रहा है। इसी कारण अब अब बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिलों की ओर रुख कर रहे हैं। मई 2026 के बिक्री आंकड़े भी इसी को सही ठहराते हैं। इस दौरान देशभर में 1.70 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बिके, जो पिछले साल की तुलना में 62 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्शाते हैं।
मई में EV टू-व्हीलर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार
सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल कौन-सा है?
बजाज ने हासिल किया दूसरा स्थान
एथर की बिक्री दोगुनी, जबरदस्त उछाल
हीरो विडा ने भी दिखाई दमदार बढ़त
ओला इलेक्ट्रिक को लगा झटका
Ampere, River और Bgauss ने भी बढ़ाई मौजूदगी
अन्य कंपनियों को मिले 11,912 ग्राहक
टॉप ब्रांड्स के अलावा बाजार में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने मिलकर मई 2026 में 11,912 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह दिखाता है कि EV बाजार में नए और छोटे ब्रांड्स के लिए भी अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।
मई में EV टू-व्हीलर मार्केट ने पकड़ी रफ्तार
- मई 2026 में कुल 1,70,733 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री दर्ज की गई। पिछले साल मई 2025 में यह आंकड़ा 1,04,896 यूनिट्स के आसपास था। यानी एक साल में बाजार ने करीब 62 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है।
- शहरों में रोजाना आने-जाने और कम दूरी की यात्रा के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटरों को किफायती विकल्प माना जा रहा है। यही वजह है कि ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और कंपनियां भी नए मॉडल लॉन्च कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल कौन-सा है?
- मई 2026 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचने वाली कंपनी टीवीएस मोटर रही। कंपनी ने कुल 42,459 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की और लगभग 24 प्रतिशत मार्केट शेयर अपने नाम किया।
- इसके पीछे टीवीएस की मजबूत डीलरशिप, बढ़ती ब्रांड विश्वसनीयता को माना जा रहा है। यही कारण है कि इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने इसे बिक्री के मामले में शीर्ष स्थान दिलाया।
बजाज ने हासिल किया दूसरा स्थान
- इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Bajaj रही, जिसने मई महीने में 39,202 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे। कुल बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी करीब 22 प्रतिशत रही।
- बजाज की इलेक्ट्रिक रेंज को ग्राहकों से लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी बदौलत कंपनी शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल बनी हुई है।
एथर की बिक्री दोगुनी, जबरदस्त उछाल
- इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप एथर एनर्जी ने मई 2026 में 28,240 यूनिट्स की बिक्री की। खास बात यह रही कि कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर लगभग 100 प्रतिशत बढ़ी। पिछले साल इसी महीने एथर 14,101 यूनिट्स बेची थीं।
- हालांकि इसके पीछे की वजह प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में इसकी पकड़ लगातार मजबूत हो रही है। यह अपने मॉडल्स पर खास काम कर रही है। अभी हाल ही में कंपनी ने वॉइस कमांड फीचर भी लॉन्च किया है, जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।
हीरो विडा ने भी दिखाई दमदार बढ़त
- हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida को मई 2026 में 19,067 न ग्राहक मिले। कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 158 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई।
- कुल ईवी बाजार में Hero Vida की हिस्सेदारी करीब 11 प्रतिशत रही, जो ब्रांड की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।
ओला इलेक्ट्रिक को लगा झटका
- कुछ समय पहले तक ईवी सेगमेंट में टू-व्हीलर का नाम आते ही सबसे पहले ओला इलेक्ट्रिक की छवि आती थी, लेकिन मई महीना कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
- कंपनी ने 15,141 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, लेकिन यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 22 प्रतिशत कम रहा।
- हालांकि इन सबके बावूजद ओला अभी भी शीर्ष पांच कंपनियों में शामिल है, लेकिन बिक्री में गिरावट ने बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा की ओर संकेत किया है।
Ampere, River और Bgauss ने भी बढ़ाई मौजूदगी
- ग्रीव्स एम्पीयर ने भी मई महीनें में 7,695 यूनिट्स बेचीं और 4 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया। वहीं, रिवर ईवी ने 3,720 यूनिट्स की बिक्री के साथ सबसे तेज ग्रोथ दर्ज करने वाली कंपनियों में जगह बनाई। कंपनी की बिक्री सालाना आधार पर 245 प्रतिशत बढ़ी। बीगॉस ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3,297 यूनिट्स बेचीं और पिछले साल के मुकाबले 204 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।
अन्य कंपनियों को मिले 11,912 ग्राहक
टॉप ब्रांड्स के अलावा बाजार में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों ने मिलकर मई 2026 में 11,912 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह दिखाता है कि EV बाजार में नए और छोटे ब्रांड्स के लिए भी अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं।