फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Festive Car Offers 2026, These Models Bring Big Savings, Check Latest Deals

इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का है प्लान?: इन मॉडल्स पर मिल सकता है लाखों का बंपर डिस्काउंट, देखें लिस्ट

Tue, 29 Sep 2026 05:26 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 29 Sep 2026 05:26 PM IST
सार

इस त्योहारी सीजन में कार कंपनियां और डीलर्स ग्राहकों को लुभाने के लिए कई बंपर डिस्काउंट्स और ऑफर्स लेकर आए हैं। कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर तो तीन लाख से भी ज्यादा तक की बचत हो सकती है। आइए जानते हैं कि किस ब्रांड की गाड़ी पर कितने फायदे की संभावना है...
 

विज्ञापन
Festive Car Offers 2026, These Models Bring Big Savings, Check Latest Deals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

कुछ ही दिनों में नवरात्रि और दिवाली का त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय ऑफर्स पर नजर रखने का है। कार कंपनियां और डीलर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और दूसरे ऑफर्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर तीन लाख से ज्यादा तक के बचत की संभावना बताई जा रही है। खास तौर पर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों पर भी अच्छे ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, किसी भी मॉडल पर मिलने वाला वास्तविक लाभ शहर, डीलरशिप, वेरिएंट और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से अलग हो सकता है।
विज्ञापन


किन गाड़ियों पर मिल रहे बंपर डिस्काउंट?
  • इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो टाटा के कुछ ईवी मॉडल्स पर इस महीने बड़े ऑफर्स उपलब्ध हैं। टाटा कर्व ईवी के कुछ वेरिएंट्स में अधिकतम 3.35 लाख तक के लाभ मिल सकते हैं। उपलब्ध ऑफर में कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हो सकता है। हालांकि, यह अधिकतम लाभ मुख्य रूप से पुराने यानी प्री-सीरीज एक्स स्टॉक के कुछ वेरिएंट्स से जुड़ा है। नए सीरीज एक्स वेरिएंट्स पर अधिकतम लाभ काफी कम है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं टाटा हैरियर ईवी पर कुछ वेरिएंट्स के लिए 2.75 लाख तक के लाभ की जानकारी सामने आई है। इसमें इंटरवेंशन ऑफर, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हो सकते हैं। लोअर एडवेंचर वेरिएंट पर अधिकतम लाभ इससे कम बताया गया है। इसलिए इन दोनों कारों को खरीदने से पहले डीलर से अपने चुने हुए वेरिएंट और स्टॉक के हिसाब से ऑफर जरूर कन्फर्म करना जरूरी है।

होंडा एलिवेट और सिटी पर भी ऑफर
  • इसके अलावा होंडा की एलिवेट एसयूवी पर करीब 2.44 लाख तक के कुल लाभ का ऑफर उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। इसमें अलग-अलग तरह के बेनिफिट शामिल हो सकते हैं और वास्तविक रकम ग्राहक और डीलर के हिसाब से बदल सकती है।
  • वहीं होंडा सिटी पर भी ₹1.52 लाख तक के लाभ मिल सकते हैं। ये ऑफर भी निर्धारित अवधि, वेरिएंट और डीलरशिप के आधार पर अलग हो सकते हैं।

ग्रांड विटारा हाइब्रिड पर तीन लाख से ज्यादा का दावा
  • इन छूट में सबसे ज्यादा फायदा मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड में होने की बात कही जा रही है। यह भी फेस्टिव सीजन में ऑफर वाली कारों में शामिल है। इस पर 3.10 लाख तक के बेनिफिट्स मिलने की जानकारी दी गई है। इसमें रोड टैक्स से जुड़ी राहत भी शामिल हो सकती है। वहीं, विक्टर्स स्ट्रांग हाइब्रिड पर 1.35 लाख तक की छूट या बेनिफिट मिलने की जानकारी है।
  • हालांकि, मारुति के मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से ऑफर काफी अलग हो सकते हैं, इसलिए डीलर से मौजूदा स्टॉक और चुने गए वेरिएंट का ऑफर जानना जरूरी है।

किआ कार्निवल और कैरेंस क्लैविस पर भी नजर
किआ की प्रीमियम एमपीवी कार्निवल पर 1.50 लाख तक के लाभ मिलने की जानकारी है। वहीं, कैरेंस क्लैविस पर 95 हजार से 1.20 लाख तक के फायदे मिलने की संभावना है। अलग-अलग ग्राहक कैटेगरी और ऑफर शर्तों के कारण वास्तविक लाभ में अंतर हो सकता है।

ह्यूंदै क्रेटा पर भी मिल सकता है फायदा
ह्यूंदै की लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा पर भी एक लाख तक के ऑफर उपलब्ध होने की जानकारी है। मौजूदा डीलर ऑफर लिस्टिंग में क्रेटा के कई वेरिएंट्स पर एक लाख तक के बेनिफिट दिख रहे हैं।
यह ऑफर किस वेरिएंट पर लागू होगा और इसमें कैश, एक्सचेंज या दूसरे फायदे किस तरह शामिल हैं, यह शहर और डीलर के हिसाब से बदल सकता है।

ज्यादातर ऑफर कब तक हो सकते हैं?
दिए गए ऑफर मुख्य रूप से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि से जुड़े हैं। हालांकि, कुछ डीलर अपने स्तर पर स्टॉक और उपलब्धता के आधार पर अलग ऑफर दे सकते हैं। इसलिए सिर्फ ऑनलाइन दिखाई दे रहे अधिकतम लाभ को अंतिम कीमत न मानें।

शहर और डीलर के हिसाब से बदल सकते हैं ऑफर
त्योहारी ऑफर में सबसे जरूरी बात यह है कि विज्ञापन में दिखाई देने वाला अधिकतम लाभ हर ग्राहक को उसी रूप में मिले, यह जरूरी नहीं है। छूट और फायदे शहर और राज्य, डीलरशिप, चुना गया वेरिएंट, उपलब्ध स्टॉक, एक्सचेंज या स्क्रैपेज, लॉयल्टी बेनिफिट की पात्रता, कैश डिस्काउंट की शर्तें और ऑफर की वैधता अवधि इन चीजों पर निर्भर कर सकते हैं। इसलिए कार बुक करने से पहले डीलर से लिखित में पूरा ऑफर ब्रेकअप लेना बेहतर रहेगा।

ईवी खरीदारों के लिए भी जरूरी बात
प्राइवेट इलेक्ट्रिक कारों पर केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी नहीं मिलती। हालांकि, कंपनियों की BaaS स्कीम और डीलर स्तर के ऑफर्स के जरिए शुरुआती लागत या कुल खरीद खर्च को कम करने के विकल्प मिल सकते हैं।
इसलिए ईवी खरीदते समय सिर्फ डिस्काउंट देखकर फैसला न करें। कार की कीमत, BaaS या बैटरी लागत, चार्जिंग खर्च, इंश्योरेंस और कुल ऑन-रोड कीमत को साथ में देखना जरूरी है।

कार खरीदने से पहले ऐसे चेक करें ऑफर
  • अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो नजदीकी अधिकृत डीलर से संपर्क करके अपने चुने हुए मॉडल और वेरिएंट का लेटेस्ट ऑफर ब्रेकअप जरूर लें।
  • कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और दूसरे ऑफर्स को अलग-अलग समझें। इसके बाद ही पता चलेगा कि आपके मामले में वास्तविक बचत कितनी हो सकती है।
  • ध्यान रखें कि तीन लाख तक का लाभ अधिकतम संभावित ऑफर है, यह हर ग्राहक को मिलने वाली फिक्स रकम नहीं है। फेस्टिव सीजन में ऑफर्स बदल सकते हैं और स्टॉक खत्म होने पर किसी खास वेरिएंट का लाभ उपलब्ध न भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed