सब्सक्राइब करें

Honda New EV Prologue: होंडा ने दिखाई नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, खास फीचर्स के साथ मिलेगा पैनोरेमिक सनरूफ

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 07 Oct 2022 12:52 PM IST
सार

जापानी कार कंपनी होंडा ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की झलक दिखाई है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जानें कैसी होगी नई इलेक्टिक एसयूवी।
 

विज्ञापन
Honda showed a glimpse of the new electric SUV, will get a panoramic sunroof with special features
होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
होंडा ने सोशल मीडिया पर अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की विडियो शेयर की है। इस वीडियो में कंपनी ने नई एसयूवी की खासियत दिखाई हैं। हम इस खबर में होंडा की नई एसयूवी की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
Trending Videos

कैसा है एक्सटीरियर लुक

Honda showed a glimpse of the new electric SUV, will get a panoramic sunroof with special features
होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
होंडा ने अपनी नई एसयूवी की झलक दिखाई है। विडियो की शुरूआत में कार को पीछे से दिखाया गया है। जिसमें दोनों ओर ब्रेक लाइट दी गई हैं जबकि बीच में कंपनी का नाम लिखा गया है। कार के पीछे लेफ्ट साइड में एसयूवी के नाम की बैजिंग दी गई है। होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का नाम प्रोलॉग है। ये एसयूवी का प्री-प्रोडक्शन मॉडल है और वास्तविक मॉडल में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसा है इंटीरियर

Honda showed a glimpse of the new electric SUV, will get a panoramic sunroof with special features
होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी के इंटीरियर में ब्लू कलर की लाइटिंग माहौल को काफी रोचक बना रही है। हालांकि इस एसयूवी को लेफ्ट हेंड ड्राइव रखा गया है लेकिन अगर इसे भारत में लाया जाता है तो कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। एसयूवी की एमआईडी डिजिटल है और इसके साथ ही बड़ी इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। आगे की दोनों सीटों के बीच में आर्म रेस्ट पोजिशन किया गया है और दो बोतल रखने के लिए होल्डर भी दिए गए हैं। स्टेयरिंग पर कई कंट्रोल्स दिए गए हैं जिनमें एमआईडी, इंफोटेनमेंट और क्रूज कंट्रोल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Bounce Infinity E1: क्या बाउंस इनफिनिटी ई1 इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने में है समझदारी, जानें फीचर्स, कीमत और रेंज

कैसे हैं फीचर्स

Honda showed a glimpse of the new electric SUV, will get a panoramic sunroof with special features
होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी में फीचर्स की भी लंबी लिस्ट होगी। बड़े और चौड़े टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स, डीआरएल, एलईडी लाइट्स, पैनोरेमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, बड़ी टचस्क्रीन, शॉर्क फिन एंटीना, डोर क्लैडिंग, रियर वाइपर, होंडा की सिग्नेचर ग्रिल जैसे कई फीचर्स इस एसयूवी में दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Electric Kit In Old Car: डिजायर को इलेक्ट्रिक कार में बदल देगी खास किट, मिलेगी 250 किलोमीटर की रेंज
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed