Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Mahindra Confirms 3 New Launches June 2027, Next-Gen Tata Nexon Arriving

महिंद्रा और टाटा की बड़ी तैयारी: जून 2027 तक लॉन्च होंगी कई नई गाड़ियां, जानें संभावित फीचर्स और इंजन की डिटेल

Wed, 11 Nov 2026 01:21 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2026 01:21 PM IST
सार

  • महिंद्रा जून 2027 तक तीन गाड़ियां ला सकती है।
  • स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप भी लॉन्च हो सकता है।
  • विजन S का प्रोडक्शन मॉडल आ सकता है।
  • नेक्सन की नई जनरेशन 2027 में आएगी।

विज्ञापन
Mahindra Confirms 3 New Launches June 2027, Next-Gen Tata Nexon Arriving
आने वाले साल में लॉन्च हो सकती हैं ये गाड़ियां - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

आने वाला साल भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी शानदार हाेने वाला है। 2027 में कई नई गाड़ियां लॉन्च होने की तैयारी में हैं, जिनमें महिंद्रा और टाटा के मॉडल भी शामिल हैं। हाल ही में महिंद्रा ने जून 2027 तक भारत में तीन नए मॉडल लॉन्च करने की पुष्टि की है। कंपनी की संभावित नई पेशकशों में स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप, विजन S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन मॉडल और BE 07 इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हो सकती हैं। इतना ही नहीं, महिंद्रा 2027 की पहली छमाही में कुल पांच बड़े लॉन्च की तैयारी भी कर रही है। इसके साथ ही टाटा मोटर्स भी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन की नई जनरेशन पर काम कर रही है, जिसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन


क्या है महिंद्रा का प्लान?
महिंद्रा 2027 की पहली छमाही में पांच बड़े लॉन्च की तैयारी में है। यह जानकारी महिंद्रा के Q2 FY27 नतीजों की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान सामने आई। इस दौरान महिंद्रा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ राजेश जेजुरिकर ने कहा, "हम 2027 की पहली छमाही में पांच बड़े लॉन्च की उम्मीद कर रहे हैं।" हालांकि कंपनी ने सभी प्रोडक्ट्स के नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इस लाइन-अप में विजन S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन,  BE 07 इलेक्ट्रिक एसयूवी और स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप शामिल होंगे। महिंद्रा के इस लॉन्च प्लान में शामिल गाड़ियों के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है...

विज्ञापन
Trending Videos

Mahindra Confirms 3 New Launches June 2027, Next-Gen Tata Nexon Arriving
आने वाले साल में लॉन्च हो सकती हैं ये गाड़ियां - फोटो : एआई जनरेटेड

महिंद्रा विजन S 

  • इस लाइनअप में इस नए मॉडल का पहला प्रोडक्शन वाहन हो सकता है, जो विजन एस कॉन्सेप्ट का हिस्सा है जिसे अगस्त 2025 में पेश किया गया था। महिंद्रा के अनुसार, इस प्लेटफॉर्म पर एसयूवी का प्रोडक्शन 2027 से शुरू हो सकता है।
  • यह मल्टीपरपज प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और पूरी तरह से इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करता है। सब-4-मीटर वाली इस एसयूवी के टेस्ट मॉडल्स में बॉक्सी डिजाइन, छोटे फ्रंट और रियर ओवरहैंग, फ्लश डोर हैंडल, पैनोरमिक सनरूफ और टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील देखा गया है।
  • वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो यह एक्ययूवी 7 एक्सओ जैसा टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और थार लाइन-अप में मिलने वाली 10.25-इंच की टचस्क्रीन दी जा सकती है। इसे महिंद्रा के पोर्टफोलियो में एक्ययूवी 3एक्सओ के ठीक ऊपर रखा जाएगा।

महिंद्रा बीई 07 
  • यह महिंद्रा के 'बीई' सब-ब्रांड के तहत बीई 6 के बाद पेश की जाने वाली दूसरी फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक एसयूवी हो सकती है। फिलहाल सामने आई लीक्स तस्वीरों के अनुसार, इसके केबिन में एक हाई-टेक ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, लाइट वाले एलिमेंट्स के साथ ग्लास रूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, डैशकैम, लेवल 2 ADAS और 5-सीटिंग कॉन्फिगरेशन मिलेगा।
  • बीई 07 को महिंद्रा के INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिस पर बीई6, एक्सईवी9 ई और एक्सईवी9 एस भी आधारित हैं। इसमें बीई 6 की तरह 59kWh और 79kWh के दो बैटरी पैक विकल्प मिल सकते हैं। बाजार में उतरने के बाद इसका सीधा मुकाबला टाटा हैरियर ईवी, विनफास्ट VF7 और बीवाईडी एटो 3 (Atto 3) जैसी ईवी से हो सकता है।

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर 
  • साथ ही स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप ट्रक भी 2027 में दस्तक देने की पूरी तैयारी में है, यह  नया लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक 2023 में पेश किए गए 'ग्लोबल पिक अप' कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसे अगस्त 2026 में पहली बार प्रदर्शित किया गया था।
  • यह गाड़ी स्कॉर्पियो एन एसयूवी वाले 'बॉडी-ऑन-फ्रेम' चेसिस पर बनी है। महिंद्रा ने साफ किया है कि इसे जून 2027 तक लॉन्च किया जाएगा और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम रखी जाएगी।
  • परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्कॉर्पियो N वाला 175hp का 2.2-लीटर डीजल और 203hp का 2.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ फोर-व्हील ड्राइव (4WD) सिस्टम भी दिया जाएगा।

विज्ञापन

Mahindra Confirms 3 New Launches June 2027, Next-Gen Tata Nexon Arriving
आने वाले साल में लॉन्च हो सकती हैं ये गाड़ियां - फोटो : एआई जनरेटेड

टाटा नेक्सन की नई जनरेशन भी 2027 में होगी लॉन्च

  • महिंद्रा की नई गाड़ियों के अलावा टाटा मोटर्स भी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन की नई जनरेशन लाने की तैयारी में है। कंपनी ने तो इस मॉडल पर काम भी शुरू कर दिया है। इसे 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
  • टाटा ने नई नेक्सन को 'गरुड़' (Garud) कोडनेम दिया है। यह पहली बार लॉन्च होने के करीब दस साल बाद इसका जनरेशन अपडेट होगा। इससे पहले कंपनी 2020 और 2023 में इसे दो बार फेसलिफ्ट अपडेट दे चुकी है।


नए प्लेटफॉर्म पर तैयार हो सकती है नेक्सन 
इसे ATLAS प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है। यह एक्स1 प्लेटफॉर्म का मॉडिफाइड वर्जन है, जिसका इस्तेमाल टाटा कर्व एसयूवी में किया गया है। हालांकि, नई नेक्सन के इंजन विकल्पों में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा मॉडल की तरह पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जा सकते हैं।

कितनी हो सकती है नई नेक्सन की कीमत?

  • नई जनरेशन नेक्सॉन की कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.31 लाख रुपये से 13.87 लाख रुपये के बीच है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। 
  • अगर मुकाबले की बात करें तो टाटा नेक्सन की नई जनरेशन कॉम्पैक्ट एसयूवी मारुति सुजुकी ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, महिंद्रा एक्यूवी 5एक्सओ, किआ सॉनेट और स्काेडा काइलाक को टक्कर दे सकती है।


आने वाला साल ऑटोमोबाइल बाजार के लिए क्यों होगा खास?

  • महिंद्रा जहां जून 2027 तक तीन नए मॉडल लाने की तैयारी में है, वहीं टाटा भी नेक्सन की नई जनरेशन पर काम कर रही है। महिंद्रा के लिए विजन एस और BE 07 जैसे मॉडल एसयूवी और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अहम होंगे। वहीं, स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर के जरिए कंपनी पिकअप सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर सकती है।
  • दूसरी तरफ, नई नेक्सन के आने से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला और कड़ा होगा। ऐसे में 2027 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी अहम साल हो सकता है।

ध्यान दें कि महिंद्रा ने जून 2027 तक तीन नए मॉडल लाने की पुष्टि की है, जबकि सीईओ ने 2027 की पहली छमाही में पांच बड़े लॉन्च की उम्मीद जताई है। तीनों संभावित मॉडल्स के नाम कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किए हैं। वहीं, नेक्सन की नई जनरेशन से जुड़ी जानकारी भी अभी संभावित है, कंपनी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed