फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Maruti Brezza vs Skoda Kylaq, Which SUV Smarter Buy?

SUV Comparison: ब्रेजा और काइलैक में किसका पलड़ा भारी? जानें माइलेज, फीचर्स और परफॉर्मेंस में कौन है आगे

Tue, 04 Aug 2026 04:42 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 04 Aug 2026 04:42 PM IST
सार

Best SUV under: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति ब्रेजा और स्कोडा काइलैक के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ ब्रेजा है जो माइलेज और सीएनजी विकल्प के साथ आती है। वहीं, दूसरी ओर काइलैक दमदार टर्बो इंजन और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है। ऐसे में आपके लिए कौन-सी एसयूवी बेहतर साबित हो सकती है? जानिए इस लेख में।
 

विज्ञापन
Maruti Brezza vs Skoda Kylaq, Which SUV Smarter Buy?
मारुति ब्रेजा बनाम स्कोडा काइलैक - फोटो : marutisuzuki and skoda

विस्तार

Maruti Brezza vs Skoda Kylaq comparison: भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी का क्रेज बढ़ रहा है। इसमें मारुति ब्रेजा और स्कोडा काइलैक दोनों ही गाड़ियां आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन के साथ आई हैं। आइए जानते हैं कि कीमत, फीचर्स, सेफ्टी और परफॉर्मेंस के मामले में कौन-सी SUV ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकती है।

विज्ञापन


कीमत में किसका पलड़ा भारी?

  • मारुति ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमत 7.40 लाख रुपये से शुरू होकर 13.55 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, स्कोडा काइलैक की कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये तक पहुंचती है।
  • विज्ञापन
  • ब्रेजा का नया टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट कम जीएसटी की वजह से किफायती माना जा रहा है, जबकि काइलैक प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


डिजाइन और इंटीरियर में किसका है दबदबा?

  • दोनों एसयूवी की लंबाई 3995 मिमी है, लेकिन ब्रेजा ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में आगे है। दूसरी ओर, काइलैक का व्हीलबेस 2566 मिमी है और इसमें 446 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है, जबकि ब्रेजा में लगभग 328 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
  • ब्रेजा का बॉक्सी डिजाइन और नई फ्रंट ग्रिल इसे मजबूत लुक देते हैं। वहीं, काइलैक का यूरोपियन स्टाइल डिजाइन, 17-इंच अलॉय व्हील और एलईडी लाइटिंग इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।
  • इंटीरियर की बात करें तो ब्रेजा में डुअल-टोन ब्राउन-ब्लैक थीम, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स और पीएम 2.5 एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, काइलैक में 8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बेहतर मैटेरियल क्वालिटी और पावर्ड वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं।

फीचर्स में कौन आगे?

  • दोनों ही कार में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलती है।
  • मारुति ब्रेजा में हेड-अप डिस्प्ले और आर्कामिस साउंड सिस्टम दिया गया है, जबकि स्कोडा काइलैक में वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिलता है।


सेफ्टी के मामले में कौन ज्यादा मजबूत?

  • मारुति ब्रेजा और स्कोडा काईलैक दोनों को भारत एनसीएपी से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
  • दोनों SUVs में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-होल्ड असिस्ट और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड हैं।
  • ब्रेजा में लेवल-1 ADAS, ब्लाइंड-स्पॉट वॉर्निंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं, जबकि काइलैक के सेफ्टी स्कोर थोड़े बेहतर माने जाते हैं।



इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज में किसने मारी बाजी?

  • इंजन, परफॉर्मेंस और माइलेज के इस मुकाबले में दोनों गाड़ियों की ताकत बिल्कुल अलग-अलग देखने को मिलती है। पावरट्रेन के मामले में मारुति ब्रेजा के पास वैराइटिस का बड़ा फायदा नजर आता है। जहां पर ग्राहकों को 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और बेहद किफायती CNG जैसे तीन विकल्प मिलते हैं।
  • ब्रेजा का टर्बो पेट्रोल इंजन 110 PS की पावर व 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और लगभग 20-20.5 किमी प्रति लीटर का शानदार माइलेज देता है, जबकि इसका 1.5-लीटर इंजन 20-21  किमी प्रति लीटर का माइलेज और CNG वेरिएंट 26.9 किमी प्रति किग्रा का जबरदस्त माइलेज प्रदान करता है।
  • दूसरी ओर, स्कोडा काइलैक सिर्फ एक इंजन विकल्प के साथ आती है, लेकिन यह पावर और परफॉर्मेंस के ब्रेजा से किसी भी हाल में कम नहीं है और यहीं पर यह बाजी मार लेती है। इसका 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन 115 PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है, जो ब्रेजा के टर्बो इंजन से ज्यादा पावरफुल और रिफाइंड है।
  • हालांकि इसका ARAI माइलेज 19.05 से 19.68 किमी प्रति लीटर के बीच है, जो ब्रेजा से थोड़ा कम है। कुल मिलाकर, अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा माइलेज, कम रनिंग कॉस्ट और CNG का विकल्प है तो मारुति ब्रेजा बेहतर साबित होती है, लेकिन अगर आपको पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस, ज्यादा टॉर्क और रिफाइनमेंट पसंद है तो स्कोडा काइलैक आगे निकल जाती है।


कौन सी कार खरीदें?

  • अगर आप ज्यादा माइलेज,सीएनजी ऑप्शन, कम मेंटनेंस, बेहतर रीसेल वैल्यू, हेड-अप डिस्प्ले और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स और बॉक्सी SUV लुक चाहते हैं, तो मारुति ब्रेजा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।
  • दूसरी तरफ यदि आपक ज्यादा बूट स्पेस, दमदार टर्बो इंजन, सॉलिड बिल्ड क्वालिटी, प्रीमियम यूरोपियन इंटीरियर और बेहतरीन ड्राइविंग डायनेमिक्स की खोज में हैं, तो स्कोडा काइलैक आपकी उम्मीद पर खरी उतर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed