{"_id":"6ab119b5a8b66beb1400226d","slug":"maruti-brezza-vs-tata-nexon-which-popular-compact-suv-specs-suit-you-best-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति सुजुकी ब्रेजा बनाम टाटा नेक्सन: किसमें मिलेगा बेहतर पैकेज? कीमत से इंजन तक, जानें दोनों में कितना फर्क","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
मारुति सुजुकी ब्रेजा बनाम टाटा नेक्सन: किसमें मिलेगा बेहतर पैकेज? कीमत से इंजन तक, जानें दोनों में कितना फर्क
Thu, 24 Sep 2026 07:19 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:19 AM IST
सार
भारत के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नेक्सन के बीच वर्षों से कड़ा मुकाबला चल रहा है। दोनों ही गाड़ियां एक ही प्राइस ब्रैकेट में आती है, लेकिन इंजन, फीचर्स और तकनीक के मामले में दोनों का अप्रोच बिल्कुल अलग है। आपकी जरुरत के हिसाब से कौन-सी कार ज्यादा बेहतर है? आइए जानते हैं इस लेख में...
विज्ञापन
मारुति सुजुकी ब्रेजा बनाम टाटा नेक्सन
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नेक्सर भारतीय बाजार की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल हैं। दोनों लगभग एक ही प्राइस ब्रैकेट में आती हैं, लेकिन इनके इंजन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में काफी अंतर है।
अगर आप इन दोनों एसयूवी को खरीदने की सोच रहे हैं तो सिर्फ कीमत देखना पर्याप्त नहीं माना जा सकता। नेक्सर में डीजल इंजन और लेवल 2 एडीएएस मिलता है, जबकि ब्रेजा में टर्बो-सीएनजी का विकल्प दिया गया है। यानी दोनों एसयूवी की अपनी अलग खूबियां हैं और चुनाव इस बात पर निर्भर करेगा कि आपकी प्राथमिकता क्या है।
इंजन के मामले में नेक्सन या ब्रेजा?
दोनों SUV की लंबाई 3,995mm है। यानी दोनों ही 4 मीटर से कम लंबाई वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। हालांकि चौड़ाई, ऊंचाई, व्हीलबेस और ग्राउंड क्लीयरेंस में अंतर है।
यानी नेक्सन से 14mm ज्यादा चौड़ी और 10mm ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली है, जबकि ब्रेजा की ऊंचाई 65mm ज्यादा है। दोनों के व्हीलबेस में सिर्फ 2mm का अंतर है। बूट स्पेस में नेक्सन आगे है। इसमें 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि ब्रेजा में 328 लीटर की क्षमता है।
ADAS में नेक्सन को बढ़त
केबिन और टेक्नोलॉजी में किसका पलड़ा भारी?
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में भी अंतर
दोनों एसयूवी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का अनुभव अलग हो सकता है।
किसके लिए ब्रेजा बेहतर विकल्प?
किसके लिए नेक्सन बेहतर?
अगर आपके लिए डीजल इंजन जरूरी है, तो विकल्प सीधे तौर पर नेक्सन की तरफ जाता है क्योंकि ब्रेजा में डीजल उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा अगर आप ADAS फीचर्स, ज्यादा बूट स्पेस, पैनोरमिक सनरूफ और ज्यादा व्यापक फीचर पैकेज चाहते हैं, तो नेक्सन ज्यादा आकर्षक लग सकती है। नेक्सन का 1.5-लीटर डीजल इंजन करीब 113hp की पावर देता है, जबकि टर्बो-सीएनजी और पेट्रोल विकल्प भी उपलब्ध हैं।
कीमत के मामले में कौन आगे?
दोनों एसयूवी लगभग एक ही प्राइस ब्रैकेट में आती हैं। 2026 अपडेट के बाद ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.40 लाख के आसपास है, जबकि नेक्सन की कीमत करीब ₹7.37 लाख से शुरू होती है। हालांकि वेरिएंट और ऑफर के हिसाब से वास्तविक कीमत बदल सकती है।
इसलिए सिर्फ शुरुआती कीमत के आधार पर फैसला करना सही नहीं होगा। दोनों में जिस वेरिएंट को आप खरीदना चाहते हैं, उसकी एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत की तुलना करना ज्यादा जरूरी है।
ब्रेजा या नेक्सन , किसे खरीदना चाहिए?

- इंजन विकल्पों की बात करें तो नेक्सन ज्यादा विकल्प हो सकती हैं। इसमें आपको करीब 120hp वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल, करीब 113hp वाला 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और टर्बो-सीएनजी विकल्प मिलता है।
- खास बात यह है कि नेक्सन का टर्बो-सीएनजी वर्जन पर भी करीब 98.5hp की पावर देता है। आमतौर पर पेट्रोल से सीएनजी पर जाने पर पावर में काफी कमी देखने को मिलती है, इसलिए नेक्सन का यह सेटअप इसे अलग बनाता है।
- दूसरी तरफ मारुति सुजुकी ब्रेजा में डीजल इंजन आपको नहीं मिलता है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 110hp की पावर देता है और सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
- इसके अलावा ब्रेजा में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी है, जिसे मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लिया जा सकता है।
- ब्रेजा का सीएनजी वर्जन नॉन-टर्बो इंजन के साथ आता है और सीएनजी पर इसकी पावर करीब 88hp तक रह जाती है। यानी इस मामले में नेक्सन का टर्बो-सीएनजी सेटअप ज्यादा पावर बरकरार रखता है।
विज्ञापन
दोनों SUV की लंबाई 3,995mm है। यानी दोनों ही 4 मीटर से कम लंबाई वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं। हालांकि चौड़ाई, ऊंचाई, व्हीलबेस और ग्राउंड क्लीयरेंस में अंतर है।
| मारुति ब्रेजा | टाटा नेक्सन | |
|---|---|---|
| लंबाई | 3,995 mm | 3,995 mm |
| चौड़ाई | 1,790 mm | 1,804 mm |
| ऊंचाई | 1,685 mm | 1,620 mm |
| व्हीलबेस | 2,500 mm | 2,498 mm |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | 198 mm | 208 mm |
| बूट स्पेस | 328 लीटर | 382 लीटर |
यानी नेक्सन से 14mm ज्यादा चौड़ी और 10mm ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस वाली है, जबकि ब्रेजा की ऊंचाई 65mm ज्यादा है। दोनों के व्हीलबेस में सिर्फ 2mm का अंतर है। बूट स्पेस में नेक्सन आगे है। इसमें 382 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि ब्रेजा में 328 लीटर की क्षमता है।
ADAS में नेक्सन को बढ़त
- अगर आपकी प्राथमिकता ड्राइविंग असिस्ट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स हैं, तो नेक्सन आगे निकलती है।
- नेक्सन के टॉप फियरलेस प्लस पीएस ट्रिम में ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और ट्रैफिक साइन रिकॉग्नेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। ब्रेजा के मौजूदा स्पेक में ये ADAS फीचर्स नहीं दिए गए हैं।
- हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि ब्रेजा सुरक्षा के मामले मे कमजारे है। इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। इसके टर्बो वेरिएंट्स में ब्लाइंड स्पॉट वॉर्निंग और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
- नेक्सन में भी दोनों कारों की तरह 6 एयरबैग मिलते हैं, लेकिन इसका ADAS पैकेज इसे अतिरिक्त बढ़त देता है।
केबिन और टेक्नोलॉजी में किसका पलड़ा भारी?
- केबिन फीचर्स की बात करें तो दोनों एसयूवी में काफी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन दोनों का फोकस थोड़ा अलग है। नेक्सन के टॉप वेरिएंट में 10.25-इंच स्क्रीन और JBL का 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, जिसमें सबवूफर भी शामिल है, मिलता है। इसके अलावा इसमें वॉयस-कंट्रोल्ड पैनोरमिक सनरूफ और पेट्रोल या सीएनजी वर्जन में 382 लीटर बूट स्पेस दिया गया है।
- वहीं ब्रेजा के जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट में 10.1-इंच स्क्रीन, बिल्ट-इन अलेक्सा और ARKAMYS साउंड सिस्टम मिलता है। ब्रेजा में एक और फायदा इसका बड़ा 48-लीटर फ्यूल टैंक है। इसकी तुलना में नेक्सन का फ्यूल टैंक 44 लीटर का है। बड़े टैंक का फायदा यह हो सकता है कि लंबी दूरी के सफर में बार-बार फ्यूल भरवाने की जरूरत कम पड़े।
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में भी अंतर
दोनों एसयूवी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का अनुभव अलग हो सकता है।
- ब्रेजा में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक मिलता है। वहीं, नेक्सन के टॉप पेट्रोल ट्रिम में 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT/DCA) दिया गया है।
- यानी नेक्सन का डुअल-क्लच सेटअप और ब्रेजा का रेगुलर टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक ड्राइविंग के दौरान अलग तरह का अनुभव दे सकते हैं।
किसके लिए ब्रेजा बेहतर विकल्प?
- अगर आपकी प्राथमिकता सीएनजी और कम रनिंग कॉस्ट है और आपको डीजल इंजन की जरूरत नहीं है, तो ब्रेजा एक मजबूत विकल्प बनती है।खासकर इसका टर्बो-सीएजनी नहीं बल्कि ब्रेजा का सीएनजी सेटअप, साथ में बड़ा 48-लीटर पेट्रोल टैंक और बिल्ट-इन अलेक्सा जैसे फीचर्स कुछ खरीदारों के लिए उपयोगी हो सकते हैं।
- वहीं अगर आप ज्यादा पावरफुल टर्बो-सीएनजी विकल्प चाहते हैं, तो नेक्सन का सीएनजी सेटअप ज्यादा दिलचस्प है क्योंकि यह सीएनजी पर भी करीब 98.5hp पावर देता है।
किसके लिए नेक्सन बेहतर?
अगर आपके लिए डीजल इंजन जरूरी है, तो विकल्प सीधे तौर पर नेक्सन की तरफ जाता है क्योंकि ब्रेजा में डीजल उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा अगर आप ADAS फीचर्स, ज्यादा बूट स्पेस, पैनोरमिक सनरूफ और ज्यादा व्यापक फीचर पैकेज चाहते हैं, तो नेक्सन ज्यादा आकर्षक लग सकती है। नेक्सन का 1.5-लीटर डीजल इंजन करीब 113hp की पावर देता है, जबकि टर्बो-सीएनजी और पेट्रोल विकल्प भी उपलब्ध हैं।
कीमत के मामले में कौन आगे?
दोनों एसयूवी लगभग एक ही प्राइस ब्रैकेट में आती हैं। 2026 अपडेट के बाद ब्रेजा की शुरुआती कीमत 7.40 लाख के आसपास है, जबकि नेक्सन की कीमत करीब ₹7.37 लाख से शुरू होती है। हालांकि वेरिएंट और ऑफर के हिसाब से वास्तविक कीमत बदल सकती है।
इसलिए सिर्फ शुरुआती कीमत के आधार पर फैसला करना सही नहीं होगा। दोनों में जिस वेरिएंट को आप खरीदना चाहते हैं, उसकी एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत की तुलना करना ज्यादा जरूरी है।
ब्रेजा या नेक्सन , किसे खरीदना चाहिए?
- सीधी बात करें तो नेक्सन उन लोगों के लिए ज्यादा बेहतर पैकेज बनती है जिन्हें डीजल, ADAS, ज्यादा बूट स्पेस और ज्यादा फीचर्स चाहिए।
- वहीं ब्रेजा उन खरीदारों के लिए बेहतर हो सकती है जो सीएनजी, बड़ा फ्यूल टैंक, 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक और मारुति का परिचित पैकेज चाहते हैं।
- दोनों की अपनी खूबियां और सीमाएं हैं। इसलिए यह मुकाबला सिर्फ यह तय करने का नहीं है कि कौन बेहतर एसयूवी है, बल्कि यह समझने का है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सी एसयूवी सही बैठती है।
- डीजल और एडीएएस चाहिए तो नेक्स, जबकि सीएनजी और ब्रेजा का पैकेज पसंद है तो ब्रेजा, आखिरी फैसला आपकी जरूरत और चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करेगा।