फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Norton Trademarks Three New Names – Roven, Inter, and Avelon: What to Expect from TVS-Owned Brand?

नॉर्टन ने तीन नए नाम कराए ट्रेडमार्क: जानें टीवीएस के स्वामित्व वाले ब्रांड की क्या है भविष्य की योजना?

Thu, 08 Oct 2026 04:33 PM IST
Amar Sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amar Sharma Updated Thu, 08 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

टीवीएस के स्वामित्व वाली नॉर्टन मोटरसाइकिल्स के भविष्य के मॉडल पोर्टफोलियो को लेकर नई जानकारी सामने आई है। कंपनी ने तीन नए नाम ट्रेडमार्क कराए। हालांकि, इन नामों से जुड़े किसी आगामी मॉडल की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जानें पूरी डिटेल्स।

विज्ञापन
Norton Trademarks Three New Names – Roven, Inter, and Avelon: What to Expect from TVS-Owned Brand?
Norton Trademarks Three New Names - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के स्वामित्व वाली मशहूर ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी नॉर्टन (Norton) अपने पोर्टफोलियो के विस्तार की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूरोप में Manx R और भारत में निर्मित Atlas को पेश करने के बाद, ब्रांड ने अब तीन नए नामों के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किए हैं:
विज्ञापन
  • नए ट्रेडमार्क नाम: Roven, Inter, और Avelon.
  • भविष्य की संभावनाएं: यूके स्थित इस निर्माता ने इन तीनों नामों का पेटेंट कराया है, जिससे नई आने वाली बाइक्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन मॉडलों के इंजन कॉन्फिगरेशन, बाइक के प्रकार या लॉन्च टाइमलाइन के बारे में कोई आधिकारिक विवरण साझा नहीं किया है।
  • विज्ञापन

 

क्या ट्रेडमार्क फाइल करने का मतलब नई बाइक्स का पक्का लॉन्च होना है?

ट्रेडमार्क फाइल करने मात्र से यह गारंटी नहीं मिलती कि ये नाम तुरंत किसी मोटरसाइकिल में तब्दील हो जाएंगे:
  • पुराना रिकॉर्ड: TVS द्वारा ब्रांड के अधिग्रहण के तुरंत बाद, नॉर्टन ने 2020 में भी छह नामों- Combat, Electra, Fastback, Navigator, Nomad और Ranger को ट्रेडमार्क कराया था। हालांकि, छह साल बीत जाने के बाद भी इनमें से किसी भी नाम का इस्तेमाल नए प्रोडक्ट्स में नहीं किया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वर्तमान पोर्टफोलियो: फिलहाल नॉर्टन की यूके वेबसाइट पर चार मॉडल- Manx R, Atlas, Manx और Atlas GT लिस्टेड हैं।
  • कीमत और स्पेसिफिकेशन्स:
    • Manx R: इसकी शुरुआती कीमत GBP 20,250 (लगभग 25.73 लाख रुपये) है। जिसने वैश्विक स्तर पर ब्रांड की प्रीमियम पहचान को फिर से स्थापित किया है।
    • Norton Atlas: भारत में निर्मित यह बाइक GBP 8,250 (लगभग 10.57 लाख रुपये) में उपलब्ध है। इसमें 585cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 69 hp की पावर और 57.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें क्रूज कंट्रोल, लीन-सेंसिटिव ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लाइड कंट्रोल और लॉन्च कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। 

 

Roven, Inter और Avelon किस सेगमेंट की बाइक्स हो सकती हैं?

ऑटोमोबाइल जगत में लंबे समय से यह चर्चा है कि नॉर्टन भारत जैसे मूल्य-संवेदनशील बाजारों के लिए एक ज्यादा किफायती, सिंगल-सिलेंडर प्लेटफॉर्म विकसित कर रहा है।
  • किफायती सेगमेंट का कयास: यह संभव है कि Roven, Inter या Avelon में से किसी एक नाम का इस्तेमाल इस नए अफोर्डेबल प्लेटफॉर्म से निकलने वाले प्रोडक्ट्स के लिए किया जाए, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
  • भारतीय बाजार में रणनीति: फिलहाल नॉर्टन का मुख्य ध्यान अपने मौजूदा लाइनअप को भारत लाने पर है। जहां Atlas को प्रतिस्पर्धी कीमत पर पेश किए जाने की उम्मीद है।
  • प्रतिस्पर्धा: भारतीय बाजार में लॉन्च होने पर नॉर्टन की इस मिडलवेट बाइक का मुकाबला Honda NX500 (होंडा एनएक्स500), Kawasaki Versys 650 (कावासाकी वर्सेस 650) और Royal Enfield Himalayan 750 (रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750) से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed