{"_id":"6aabb6d0cc8dcb192a0f774d","slug":"tvs-apache-rtr-160-4v-new-variant-launched-tft-display-google-maps-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V का नया वेरिएंट लॉन्च: गूगल मैप मिररिंग और टीएफटी डिस्प्ले से लैस, क्या है नई कीमत?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V का नया वेरिएंट लॉन्च: गूगल मैप मिररिंग और टीएफटी डिस्प्ले से लैस, क्या है नई कीमत?
Thu, 17 Sep 2026 03:15 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:15 PM IST
सार
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्टी बाइक अपाचे RTR 160 4V का नया अपडेटेड वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल को मुख्य रूप से तकनीक और एडवांस राइडिंग फीचर्स पर फोकस करके पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसकी नई कीमत, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
टीवीएस अपाचे RTR 160 4V
- फोटो : tvsmotor
विस्तार
टीवीएस ने अपाचे आरटीआर 160 4V का अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार बाइक के इंजन में बड़े बदलाव करने के बजाय इसमें नई तकनीक और राेजाना में काम आने वाले कई शानदार फीचर्स जोड़े हैं। नए वेरिएंट में आपको टीएफटी डिस्प्ले, गूगल मैप्स मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इस नए वेरिएंट की कीमत करीब 1.41 लाख रखी गई है।
कौन-कौन से फीचर्स जुड़े?
नई अपडेटेड अपाचे आरटीआर 160 4V में थिन फिल्म ट्रांजिस्टर डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही गूगल मैप्स मिररिंग की सुविधा भी मिलती है। स्मार्टफोन को बाइक से कनेक्ट करने के बाद नेविगेशन से जुड़ी जानकारी बाइक के डिस्प्ले पर देखी जा सकती है। इससे राइड के दौरान रास्ता देखने के लिए स्मार्टफोन की स्क्रीन पर निर्भरता कम होती है।
पैनिक ब्रेक अलर्ट से मिलेगी अतिरिक्त चेतावनी
क्या इंजन में हुआ कोई बदलाव?
टीवीएस ने नए वेरिएंट में इंजन या दूसरे प्रमुख मैकेनिकल पार्ट्स में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसमें पहले वाला ही 159.7cc, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 17.30 HP की पावर और स्पोर्ट मोड में 14.73 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी नई बाइक के परफॉर्मेंस आंकड़े पहले जैसे ही हैं और इस अपडेट का फोकस मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी और नए फीचर्स पर किया गया है।
कितने कलर ऑप्शन में मिलेगी बाइक?
अपाचे आरटीआर 160 4V के नए वेरिएंट को चार रंगों में पेश किया गया है। इसमें शैंपेन गोल्ड अलॉय व्हील्स के साथ आर्कटि टील, मैट काला, रेसिंग लाल और समुद्री नीला मौजूद है। आर्कटि टील कलर में शैम्पेन गोल्ड अलॉय व्हील्स इसे बाकी विकल्पों से अलग लुक देते हैं।
कितनी है कीमत?
प्राइज की बात करें तो टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4V के अपडेटेड वेरिएंट की कीमत करीब 1.41 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसकी बिक्री 17 सितंबर 2026 से टीवीएस डीलरशिप पर शुरू हो गई है। जानकारों के अनुसार यह बाइक 160cc सेगमेंट के प्रीमियम हिस्से में आती है। नए टीएफटी डिस्प्ले, गूगल मैप्स मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ इसका टॉप-स्पेक कॉन्फिगरेशन अब पहले के मुकाबले ज्यादा टेक्नोलॉजी-फोकस्ड हो गया है।
कुल मिलाकर, टीवीएस ने इस अपडेट में इंजन की ताकत बढ़ाने के बजाय कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधा से जुड़े फीचर्स पर फोकस किया है।

- साथ ही ब्रेकिंग सिस्टम पर भी काम किया गया है। अपडेट बाइक में पैनिक ब्रेक अलर्ट भी जोड़ा गया है। तेज ब्रेकिंग के दौरान यह अतिरिक्त चेतावनी देने का काम करता है। यह फीचर अचानक तेज ब्रेक लगाने की स्थिति में आसपास और पीछे मौजूद वाहनों को सावधान करने में मदद कर सकता है।
- इतना ही नहीं इसके साथ ही नए मॉडल में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इससे राइड के दौरान स्मार्टफोन या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। इस तरह इस अपडेट में बाइक को ज्यादा कनेक्टेड और उपयोगी बनाने पर ध्यान दिया गया है।