फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Upcoming Bikes 2027: Harley-Davidson, Royal Enfield, Bajaj Models Watch

नई बाइक खरीदने का प्लान है?: 2027 में लॉन्च हो सकते हैं क्रूजर और एडवेंचर सेगमेंट के कई नए मॉडल, देखें लिस्ट

Tue, 03 Nov 2026 09:00 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 03 Nov 2026 09:00 AM IST
सार

  • 2027 में कई नई बाइक्स की तैयारी।
  • हार्ले-डेविडसन की Sprint 440 पर नजर।
  • रॉयल एनफील्ड लाएगी पांच नई मोटरसाइकिलें।
  • बजाज की एडवेंचर बाइक भी हो सकती है लॉन्च।

विज्ञापन
Upcoming Bikes 2027: Harley-Davidson, Royal Enfield, Bajaj Models Watch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

अगर आप 2027 में नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आने वाला साल आपके लिए खास हो सकता है। हार्ले-डेविडसन से लेकर रॉयल एनफील्ड और बजाज तक, कई कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट में नए मॉडल उतारने की तैयारी कर रही हैं। इस दौरान क्रूजर, एडवेंचर और मिडिलवेट मोटरसाइकिल्स पर खास ध्यान देखने को मिल सकता है। कुछ बाइक्स को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है, जबकि कुछ मॉडल अभी टेस्टिंग और लॉन्च की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं 2027 में आने वाली इन अपकमिंग बाइक्स के बारे में।
विज्ञापन


कौन-सी बाइक हो सकती है लॉन्च?
  • भारतीय टू-व्हीलर बाजार में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अब बाइक खरीदते समय ग्राहक केवल लुक और इंजन की ताकत ही नहीं, बल्कि माइलेज, कीमत, मेंटेनेंस खर्च और नई तकनीक को भी तवज्जुब देते हैं। पेट्रोल की कीमतों के बीच कम खर्च में बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली मोटरसाइकिल्स की मांग भी अहम हो गई है।
  • विज्ञापन
  • इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अपने पोर्टफोलियो में नए मॉडल और आधुनिक फीचर्स शामिल कर रही हैं। साल 2027 में हार्ले-डेविडसन, रॉयल एनफील्ड और बजाज की कुछ नई मोटरसाइकिल्स बाजार में दस्तक दे सकती हैं। इनकी जानकारी और संभावित लॉन्च से जुड़ी डिटेल यहां जानिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

हार्ले-डेविडसन स्प्रिंट 440: नए अंदाज में आएगी क्रूजर बाइक
  • हार्ले-डेविडसन की अपकमिंग स्प्रिंट 440 को 2027 मॉडल के तौर पर पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस मोटरसाइकिल को हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर तैयार किया जा रहा है। इसे क्रूजर डिजाइन दिया जा सकता है, जिसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, नीचे की ओर झुकी सीट और अलग डिजाइन वाला हैंडलबार देखने को मिलेगा।
  • इसका लुक हार्ले-डेविडसन की बड़ी क्रूजर मोटरसाइकिलों से प्रेरित नजर आता है। बाइक में X440 वाला 440cc इंजन मिलने की संभावना है। हालांकि, इसके पावर और टॉर्क जैसे तकनीकी आंकड़ों के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

रॉयल एनफील्ड: 650cc और 750cc सेगमेंट में होगी हलचल
  • रॉयल एनफील्ड भी 2027 के आसपास अपने मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकती है। कंपनी की योजना FY2027 में पांच नई मोटरसाइकिल्स लॉन्च करने की है। इस सूची में बुलेट 650, हिमालयन 440, कॉन्टिनेंटल जीटी 750, हिमालयन 750 और स्क्रैम 450 जैसे नाम शामिल हैं।
  • इनमें कॉन्टिनेंटल जीटी 750 और हिमालयन 750 खास हो सकती हैं। इनके जरिए कंपनी 750cc सेगमेंट में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की तैयारी कर रही है। वहीं Bullet 650 के आने से 650cc सेगमेंट में कंपनी की पेशकश और बढ़ सकती है। हालांकि, इन सभी मॉडलों की लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

बजाज एडवेंचर बाइक: एडवेंचर सेगमेंट में नया विकल्प
  • बजाज ऑटो भी एडवेंचर बाइक सेगमेंट में नई मोटरसाइकिल उतारने की तैयारी कर सकती है। कंपनी की इस अपकमिंग बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। माना जा रहा है कि इसके जरिए बजाज कम कीमत में एडवेंचर बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को विकल्प दे सकती है।
  • इस मोटरसाइकिल में ऊंचा फ्रंट फेंडर, लंबा हैंडलबार और सीधी राइडिंग पोजिशन देखने को मिल सकती है। इसे शहर की सड़कों के साथ खराब रास्तों और हल्की ऑफ-रोडिंग के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार, बजाज की इस नई एडवेंचर बाइक को भारत में 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यमाहा की हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर भी रहेगी नजर
यमाहा भी हाइब्रिड तकनीक के जरिए बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देने पर जोर दे रही है। कंपनी की यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखती है, जो रोजाना इस्तेमाल के लिए बेहतर माइलेज वाली बाइक चाहते हैं। हालांकि, 2027 में भारत में लॉन्च होने वाले किसी खास हाइब्रिड मॉडल की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed