Viral Video: जब यात्रियों के चंगुल में फंसा चोर, इस गलती से चलती ट्रेन के नीचे आया, गेट से लटका छटपटाता दिखा
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी को चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटकाया गया है। बताया गया है कि लड़के पर ट्रेन में चोरी करने का आरोप था। जैसे ही वह पकड़ में आया, यात्रियों ने उसे बुरी तरह पकड़ लिया और बेहद कठोर सजा देनी शुरू कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देख हमें हैरानी भी होती है और हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर लोग पैसों के लिए किस हद तक चले जाते हैं। हालांकि, इस वीडियो को लोग जागरूकता की नजरों से भी देखते हैं और दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी खूब शेयर करते हैं। कहा जाता है कि चोरी एक अपराध है, लेकिन उसकी सजा देना न तो आम जनता का अधिकार है और न ही उसकी जिम्मेदारी। यह काम कानून और भगवान का है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस सोच को झकझोर कर रख दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको उसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आदमी को चलती ट्रेन के दरवाजे से बाहर लटकाया गया है। बताया गया है कि लड़के पर ट्रेन में चोरी करने का आरोप था। जैसे ही वह पकड़ में आया, यात्रियों ने उसे बुरी तरह पकड़ लिया और बेहद कठोर सजा देनी शुरू कर दी। लड़का खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता रहा, लेकिन किसी ने उसे छोड़ने की जरूरत नहीं समझी। एक तरफ तो हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाता है। वहीं, दूसरी तरफ कई लोगों ने इसे एक्शन को सही भी बताया है।
View this post on Instagram
चोर को ट्रेन पर लटकाया
ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों का मकसद था कि अगला स्टेशन आते ही लड़के को उतार कर सजा दी जाए। लेकिन इससे पहले ही लड़के ने खुद को छुड़ाने की एक कोशिश की, जिसमें वह फिसल गया और ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। हादसा इतना गंभीर था कि उसकी जान बचने की उम्मीद बेहद कम नजर आती है। हालांकि वीडियो में हादसे के बाद की स्थिति नहीं दिखाई गई।
ट्रेन के नीचे आ गया चोर
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @funny_videos_1240 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। लाखों बार देखा जा चुका यह वीडियो लोगों में गुस्से की लहर पैदा कर चुका है। बड़ी संख्या में लोग इस एक्शन की आलोचना कर रहे हैं और इसे पूरी तरह अमानवीय व गैरकानूनी बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि चाहे कोई कितना भी बड़ा अपराध क्यों न कर ले, लेकिन सजा देने का अधिकार केवल कानून को है। आम जनता को किसी भी स्थिति में इतनी क्रूरता नहीं दिखानी चाहिए कि किसी की जान ही खतरे में पड़ जाए। लोगों का मानना है कि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि भीड़ द्वारा न्याय करना कितना खतरनाक हो सकता है और इससे समाज में क्या भयावह परिणाम हो सकते हैं।