सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The boy was making reel by setting his jeans on fire as soon as pants got spread he take them off video Viral

Viral Video: जींस में आग लगाकर रील बना रहा था लड़का, जैसे ही फैली उतारनी पड़ी पेंट, उड़ गई इज्जत की धज्जियां

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 20 May 2025 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Fire Boy Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि जैसे-जैसे लपटें बढ़ती हैं, युवक तड़पते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता है। जब आग काबू से बाहर हो जाती है तो आखिर में वह जींस उतारकर अपनी जान बचाता है।

The boy was making reel by setting his jeans on fire as soon as pants got spread he take them off video Viral
जींस में आग लगाकर वीडियो बना रहा था लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @dr.feelingsxfree
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है जहां हर पल कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। दिनभर यूजर्स अपनी फोटोज, वीडियो और विचार साझा करते रहते हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने भी अपनी टाइमलाइन पर कई अतरंगी और हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे। सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत एक युवक को इतनी महंगी पड़ी कि उसकी जान पर बन आई। इंटरनेट पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक इंस्टाग्राम रील के लिए अपनी जींस में आग लगा लेता है और किसी पॉपुलर अंग्रेजी गाने पर एक्टिंग करता हुआ थिरकता है। शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में आग भयानक रूप से फैल जाती है और युवक बुरी तरह घबरा जाता है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Trending Videos


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि जैसे-जैसे लपटें बढ़ती हैं, युवक तड़पते हुए खुद को बचाने की कोशिश करता है। जब आग काबू से बाहर हो जाती है तो आखिर में वह जींस उतारकर अपनी जान बचाता है। यह पूरा नजारा बेहद डरावना और हैरान करने वाला है। यह स्टंट युवक ने जानबूझकर किया था। उसने पहले ही जींस में आग लगाई और फिर वीडियो शूट के लिए कैमरे के सामने आ गया। लेकिन लपटों की तेजी देखकर वह खुद घबरा गया और हालात संभाल नहीं पाया। यह सनसनीखेज वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Yoan FeelingsxFree (@dr.feelingsxfree)




वीडियो पर लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रिया
वीडियो देखने के बाद लोग इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि महज कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए इस तरह की जानलेवा हरकतें करना बेहद गैर जिम्मेदाराना है। यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और बाकी प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया जा रहा है। अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं और तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ लोग इस घटना को देखकर हैरान हैं तो कई युवक की बेवकूफी पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि ऐसे स्टंट्स से युवाओं पर गलत असर पड़ सकता है और यह एक खतरनाक चलन को जन्म दे सकता है। साथ ही कुछ लोगों का कहना है कि यह मामला एक बड़ी चेतावनी है कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता पाने के लिए जोखिम भरे स्टंट करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा बन सकती है और एक रील के लिए ऐसी कीमत चुकाना समझदारी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed