Trending News: रतन टाटा के फैन ने सीने पर बनवा ली उनकी तस्वीर, कही दिल को छूने वाली बात
वीडियो में शख्स बताता है कि कुछ सालों पहले उसके दोस्त को कैंसर हो गया था। उसने दोस्त के लिए इलाज के लिए कई बड़े अस्पतालों के चक्कर काटे। हर जगह कैंसर का इलाज काफी महंगा था। इसके बाद उसे टाटा ट्रस्ट के बारे में जानकारी मिली।
विस्तार
Trending News: टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) का 9 अक्तूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है। देश के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शामिल रतन टाटा के निधन के गम से पूरा देश अब तक नहीं उबर पाया है। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर अभी श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। लोगों ने रतन टाटा को लेकर अपने विचार भी शेयर किए हैं। अब इस बीच एक शख्स के मन में रतन टाटा के लिए इतना अधिक सम्मान था कि उसने अपनी छाती पर ही उनके चेहरे का टैटू बनवा लिया।
जब शख्स से सवाल किया गया कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया तो उसने इसके पीछे की वजह भी बताई जो इमोशनल करने वाली है। इससे पता चलता है कि रतन टाटा के लिए लोगों के मन में कितना सम्मान है। इसके साथ ही रतन टाटा वाकई मानवतावादी दृष्टिकोण के कितने धनी शख्सियत थे। शख्स का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में शख्स बताता है कि कुछ सालों पहले उसके दोस्त को कैंसर हो गया था। उसने दोस्त के लिए इलाज के लिए कई बड़े अस्पतालों के चक्कर काटे। हर जगह कैंसर का इलाज काफी महंगा था। इसके बाद उसे टाटा ट्रस्ट के बारे में जानकारी मिली। जब उसे यह पता चला कि टाटा ट्रस्ट के माध्यम उसका इलाज फ्री में हो सकता है तब उसने अपने दोस्त को वहां ले जाकर भर्ती कराया। वह वीडियो में बताता है कि वो हर दिन ऐसे कितने जरुरतमंदों की मदद करते थे। रतन टाटा को शख्स ने 'रियल लाइफ गॉड' बताया है।
Optical Illusion Hindi: तस्वीर में भाभी के बीच लिखा है चाची, जीनियस हैं तो 9 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
शख्त आग कहता है कि इतनी मदद तो वो नहीं कर सकता, लेकिन आगे चलकर वो भी रतन टाटा जैसा बनना चाहता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर @themustache_tattoo नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। शख्स की बातों ने लोगों के दिल को जीत लिया है।
रतन टाटा को 21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया था। चेयरमैन बनने के बाद रतन टाटा ने टाटा समूह को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया था।
Dreams Communication: वैज्ञानिकों ने बनाई कमाल की तकनीक, पहली बार सपने में दो लोगों ने की आपस में बातचीत
टाटा समह 2023-24 में 13 लाख 85 हजार करोड़ रुपये के राजस्व के साथ दुनिया के सबसे बड़े उद्योग समूहों में से एक है। भारत के रतन कहे जाने वाले दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा अरबपतियों में शामिल होने के बावजूद अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लेते थे। वह उन शख्सियतों में शुमार थे, जिनका हर कोई सम्मान करता था। कई मौकों पर उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद कर भारतीयों को गर्व महसूस कराया।