{"_id":"6854f78c944c33d4ba0d25ab","slug":"when-the-groom-extended-his-hand-for-the-garland-the-bride-refused-to-hold-it-video-goes-viral-on-internet-2025-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: जयमाला के लिए दूल्हे ने बढ़ाया हाथ तो दुल्हन ने थामने से किया इनकार, लोगों बोले- अगली सोनम है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: जयमाला के लिए दूल्हे ने बढ़ाया हाथ तो दुल्हन ने थामने से किया इनकार, लोगों बोले- अगली सोनम है
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार
Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान कुछ ऐसा घटता है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में दुल्हन का व्यवहार दूल्हे के के प्रति इतना खराब नजर आता है कि लोगों को दूल्हे के लिए सहानुभूति महसूस होने लगी।
दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया गलत व्यवहार
- फोटो : एक्स@venom1s
विज्ञापन
विस्तार
विवाह को भारतीय संस्कृति में दो आत्माओं के पवित्र मिलन के रूप में देखा जाता है, जहां दो लोग साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। मगर अब ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां शादी केवल सामाजिक दबाव या रस्मों की फॉर्मेलिटी बनकर रह गई है। हाल ही में, एक ऐसा ही मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसने शादी की खूबसूरती को शर्मिंदगी में बदल दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Trending Videos
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शादी समारोह के दौरान कुछ ऐसा घटता है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में दुल्हन का व्यवहार दूल्हे के के प्रति इतना खराब नजर आता है कि लोगों को दूल्हे के लिए सहानुभूति महसूस होने लगी। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि जयमाला की रस्म के लिए दुल्हन स्टेज पर आने लगती है। दूल्हा पूरे उत्साह के साथ उसका हाथ पकड़ने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन दुल्हन न केवल उसका हाथ झटक देती है बल्कि उसके हाथ पर एक थपकी मारती है और बिना किसी मदद के स्टेज पर चढ़ जाती है। इसके बाद वह एक कोने में जाकर खड़ी हो जाती है और दूल्हा कुछ पलों के लिए हक्का-बक्का रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
She humiliated her husband on the wedding day. Imagine how she will treat him for the rest of his life. pic.twitter.com/prslBCCI3T
— ︎ ︎venom (@venom1s) June 18, 2025
दूल्हे पर लोगों को आया तरस
आगे दूल्हा माहौल को सहज करने की कोशिश करता है और मिठाई से भरी प्लेट से एक टुकड़ा उठाकर दुल्हन को खिलाने का प्रयास करता है। मगर दुल्हन उसका हाथ नजरअंदाज कर मिठाई खुद से उठा लेती है और खा लेती है। इसके बाद जब वरमाला पहनाने का समय आता है तो दूल्हा पहले दुल्हन को माला पहनाता है। लेकिन जब दुल्हन की बारी आती है तो वह बेमन से माला पहनाती है और दूल्हे को खुद ही माला उठाकर अपने गले में डालनी पड़ती है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह पूरी घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @venom1s नाम के एक यूजर द्वारा साझा की गई है। रिपोर्ट लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख बार देखा जा चुका है और 2400 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही हैं। कई यूजर्स ने दुल्हन के इस व्यवहार को गलत बताया। एक यूजर ने कमेंट किया, "अगर शादी के लिए मन नहीं था तो मना कर देना चाहिए था। इस तरह पब्लिकली अपमान करना गलत है।" दूसरे ने लिखा, "दूल्हे को यह शादी छोड़ देनी चाहिए। जो शुरुआत में ऐसा कर रही है, वह आगे क्या करेगी?" वहीं कुछ लोगों ने इसे स्क्रिप्टेड वीडियो बताया या फिर मजाक का हिस्सा माना, मगर ज्यादातर लोगों की राय यही थी कि इस तरह का व्यवहार शादी जैसे पवित्र रिश्ते को चोट पहुंचाता है।