सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Sensex jumped 550 points on the first trading day of the year investors wealth increased by 2 lakh crores

Stock Market: साल के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 550 अंक उछला, निवेशकों की संपत्ति 2 लाख करोड़ बढ़ी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 03 Jan 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Stock Market Open Latest News: नए साल 2022 के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 310 अंकों की उछाल के साथ 58,564 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 96 अंकों की तेजी के साथ 17,450 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। गौरतलब है कि साल 2021 के आखिरी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था।  

Sensex jumped 550 points on the first trading day of the year investors wealth increased by 2 lakh crores
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार

हरे निशान पर नए साल का आगाज करते हुए भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई। तेजी का सिलसिला जारी है और बीएसई का सेंसेक्स 570 अंकों की  बढ़त लेकर 58,824 के स्तर तक पहुंच गया है। निफ्टी सूचकांक में भी उछाल बना हुआ है। इस जोरदार तेजी के साथ आज निवेशकों की संपत्ति दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। 

Trending Videos


310 अंक चढ़कर खुला था सेंसेक्स
आज नए साल 2022 के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां 310 अंकों की उछाल के साथ 58,564 के स्तर पर खुला, वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 96 अंकों की तेजी के साथ 17,450 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी में 158 अंक की बढ़त 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 158 अंकों की बढ़त के साथ 17,512 पर कारोबार कर रहा है। इसके 50 स्टॉक में से 39 बढ़त में और 11 गिरावट में कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के मिडकैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स के साथ निफ्टी नेक्स्ट 50 भी तेजी में है। निफ्टी के बढ़त वाले स्टॉक में टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, मारुति और आयशर हैं। जबकि गिरावट में सिप्ला, इंडसइंड बैंक, हिंडालको और अन्य हैं।

2021 के अंत में हरे निशान पर हुआ था बंद
गौरतलब है कि साल 2021 के आखिरी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 459 अंक या 0.80 फीसदी की उछाल के साथ 58,253 पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed