सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Stock market Opened with gain Sensex crosses 61 thousand Nifty rises by 140 points BSE NSE

Stock market: शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 61 हजार के पार, निफ्टी में 140 अंक की तेजी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 12 Jan 2022 11:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Stock Market Open On Green Mark: बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज दो घंटे के कारोबार के द 450 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार कर गया। फिलहाल सेंसेक्स 61,014 पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि सेंसेक्स ने सोमवार को 60 हजार का आंकड़ा पार किया था। आज आई तेजी के चलते मार्केट कैप 276.64 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

Stock market Opened with gain Sensex crosses 61 thousand Nifty rises by 140 points BSE NSE
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार

शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे दिन रौनक देखने को मिल रही है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 450 अंक की तेजी के साथ 61 हजार के स्तर को पार कर गया। फिलहाल सेंसेक्स 61,014 पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 526 अंक चढ़कर 61,134 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 141 अंक की बढ़त लेकर 18,197 पर कारोबार कर रहा है। 
Trending Videos


मार्केट कैप में आज फिर आया उछाल
गौरतलब है कि सेंसेक्स ने सोमवार को 60 हजार का आंकड़ा पार किया था। आज आई तेजी के चलते मार्केट कैप 276.64 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। मंगलवार को बाजार में आई तेजी के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 275.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


312 अंक चढ़कर खुला था सेंसेक्स
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। कारोबार शुरू होने के साथ ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 312 अंक उछलकर 60,946 के स्तर पर खुला। इसके साथ ही एनएसई के निफ्टी ने 101 अंक की तेजी के साथ 18,154 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था।  

मंगलवार को हरे निशान पर हुआ था बंद
बीते कारोबारी दिन मंगलवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 221 अंक चढ़कर 60,617 के स्तर पर, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 52 अंकों की बढ़त लेकर 18,055 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed