सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट; चांदी ₹1540 तक टूटी, सोना ₹560 सस्ता

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 11 Mar 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Gold Silver Rates Today: पश्चिम एशिया में जारी तनाव से सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिला। चांदी 1560 रुपये सस्ती हुई, वहीं सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जानिए आज का अपडेट।

Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयानों के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर भी दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Trending Videos


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार, अप्रैल डिलीवरी के लिए पीले धातु की कीमत में 853 रुपये या 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7,529 लॉट के कारोबार में 1,62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू बाजार में सोने-चांदी का भाव

राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना भी प्रति 10 ग्राम ₹10 बढ़ा है।


पिछले दो दिनों के रुझान पर नजर डालें तो सोने में तेज उछाल देखने को मिला है। 24 कैरेट सोना दो दिनों में कुल ₹710 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में भी दो दिनों में ₹660 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी बनी हुई है। राजधानी में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की गिरावट के बाद पिछले दो दिनों में चांदी की कीमत ₹10,100 प्रति किलो तक बढ़ गई है, जिससे बाजार में फिर से मजबूती का संकेत मिल रहा है।

वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का भाव

एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत हल्की गिरावट के साथ 0.34% नीचे आकर 5224 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, हालांकि यह अब भी 5200 डॉलर के स्तर से ऊपर बनी हुई है। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत भी 0.32% गिरकर 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

क्या कहती है यह रिपोर्ट?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे किसी तेल टैंकर को एस्कॉर्ट नहीं किया था। यह बयान उस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आया जिसे बाद में हटा दिया गया था। इस स्पष्टीकरण के बाद तेल की कीमतों में मंगलवार की तेज गिरावट के बाद फिर से उछाल देखने को मिला। इस बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष अब 12वें दिन में पहुंच गया है और इसका असर क्षेत्र में कच्चे तेल के उत्पादन और रिफाइनिंग गतिविधियों पर पड़ रहा है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने कहा कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ अब तक के सबसे तीव्र हमले किए हैं और तब तक कार्रवाई जारी रहेगी जब तक ईरान को पराजित नहीं किया जाता। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि यह संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन हालिया बयान अधिक आक्रामक रुख को दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed