सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Air India CEO Resigns Campbell Wilson Resigns Air India Statement

Air India CEO: सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे पर एअर इंडिया ने क्या कहा, जानिए सबकुछ

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Tue, 07 Apr 2026 03:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Air India CEO: एअर इंडिया ने बताया है कि उनके सीईओ विल्सन ने 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने के अपने इरादे से अवगत करा दिया था और तब से वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि संगठन और नेतृत्व टीम परिवर्तन के लिए एक स्थिर स्थिति में हों। आइए इस बारे में विस्तार से जानें। 

Air India CEO Resigns Campbell Wilson Resigns Air India Statement
एअर इंडिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

एयर इंडिया ने मंगलवार इस बात पर मुहर लगा दी कि उसके सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने इस्तीफा दे दिया है। एयरलाइन ने विल्सन के उत्तराधिकारी की तलाश के लिए एक समिति का गठन करने की भी जानकारी दी है। 

Trending Videos


न्यूजीलैंड के मूल निवासी विल्सन, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक के रूप में चार वर्षों से नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन ने एक बयान में कहा, "विल्सन ने 2024 में ही एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को 2026 में पद छोड़ने के अपने इरादे से अवगत करा दिया था और तब से वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि संगठन और नेतृत्व टीम परिवर्तन के लिए एक स्थिर स्थिति में हो।"

विल्सन अपने उत्तराधिकारी की घोषणा होने तक सीईओ और एमडी के पद पर बने रहेंगे। बयान में कहा गया है कि एयर इंडिया बोर्ड ने एक समिति का गठन किया है जो आने वाले महीनों में उत्तराधिकारी का चयन करेगी।

एअर इंडिया ने बयान में कहा, "विल्सन, जिन्होंने तत्कालीन सरकारी स्वामित्व वाली एयरलाइन के निजीकरण के बाद सितंबर 2022 में एयरलाइन की बागडोर संभाली थी, अपने उत्तराधिकारी की घोषणा होने तक इस पद पर बने रहेंगे।"

विल्सन 12 जून को अहमदाबाद में एयरलाइन की लंदन जाने वाली फ्लाइट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से आलोचनाओं के घेरे में थे। इस हादसे में 250 से अधिक लोग मारे गए थे। साथ ही अन्य कई मौकों पर सुरक्षा मानदंडों के कथित उल्लंघन के लिए भी उन पर आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed