फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Sitharaman Trade Deal Canada IDBI Strike RBI Forex SEBI Gold Silver Crude rate oil price news

बिजनेस डायरी: सीतारमण बोलीं, कई देशों के साथ आगे बढ़ा रहे व्यापार समझौते; हड़ताल करेंगे आईडीबीआई कर्मी

Tue, 20 Oct 2026 08:21 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 20 Oct 2026 08:21 AM IST
विज्ञापन
Business Updates Sitharaman Trade Deal Canada IDBI Strike RBI Forex SEBI Gold Silver Crude rate oil price news
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारत बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था को मजबूत करना चाहता है, लेकिन इसके लिए दूसरे देशों का इंतजार नहीं कर रहा। भारत कई देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर भी तेजी से काम कर रहा है।   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यह बात कही। बैंकॉक में 2026 की अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की सालाना बैठकों के दौरान अटलांटिक काउंसिल के जियोइकॉनॉमिक्स सेंटर के कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा कि मौजूदा वैश्विक माहौल में भारत के लिए दुनिया के ज्यादा से ज्यादा देशों के साथ व्यापारिक रिश्ते मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा, हम बहुपक्षीय व्यवस्था में विश्वास करते हैं। हम चाहते हैं कि यह मजबूत हो। लेकिन आज के माहौल में हम द्विपक्षीय समझौतों के जरिए भी अपनी व्यापारिक ताकत बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

विज्ञापन


लंबे समय से अटकी बातचीत को तेजी से पूरा करने पर जोर
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत उन देशों के साथ बातचीत तेजी से आगे बढ़ाना चाहता है, जिनके साथ व्यापार समझौतों पर लंबे समय से चर्चा चल रही है। इसके लिए दोनों पक्षों में राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत और उसके व्यापारिक साझेदारों ने महसूस किया है कि द्विपक्षीय समझौतों को जल्द पूरा करने से दोनों पक्षों के लोगों को फायदा मिलेगा। मौजूदा मुश्किल वैश्विक परिस्थितियों में ऐसे समझौते व्यापारिक संबंधों को मजबूती देने में मदद कर सकते हैं। सीतारमण के मुताबिक, कई वर्षों से चल रही व्यापार वार्ताएं अब तेजी से आगे बढ़ रही हैं और उन्हें जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


आईडीबीआई बैंक के कर्मी हड़ताल पर जाएंगे
कनाडा फेयरफेक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी बेचने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में बैंक कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। यूनाइटेड फोरम ऑफ आईडीबीआई फिसर्स एंड एप्लॉइज के बैनर तले बैंक कर्मियों ने इस रणनीतिक विनिवेश के खिलाफ आगामी 2 और 3 नवंबर को देशव्यापी भूख हड़ताल पर जाने का एलान किया है। यूनियन का कहना है कि यह निजीकरण बैंक की सार्वजनिक क्षेत्र की पहचान को समाप्त कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अल्ट्राटेक सीमेंट का शुद्ध लाभ 21.27% बढ़ा
सीमेंट विनिर्माता कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में 21.27% बढ़कर 1,501.38 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,237.98 करोड़ रुपये था। आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट ने शेयर बाजार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय 18.81%बढ़कर 23,295.07 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,606.93 करोड़ रुपये थी। कंपनी का कुल खर्च 18.44% बढ़कर 21,338.88 करोड़ हो गया और कुल आय 18.44% बढ़कर 23,405.96 करोड़ रुपये रही।

यूनियन बैंक का लाभ बढ़कर 5,781 करोड़
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31%  बढ़कर 5,781 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,425.95 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बैंक ने बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ समीक्षाधीन अवधि में 30.32 फीसदी बढ़कर 5,537.20 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,249.08 करोड़ रुपये था। बैंक की शुद्ध आय 20.09 फीसदी बढ़कर 10,583 करोड़ रुपये हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed