Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   DGCA Issues Show Cause Notice to SpiceJet Amid Rising Cancellations and Violations

विमानन: डीजीसीए ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया, जानिए किस गलती के लिए मांगा जवाब

Fri, 20 Nov 2026 03:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 20 Nov 2026 03:01 PM IST
सार

  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट को उड़ानों के रद होने, परिचालन संबंधी बाधाओं और विभिन्न उल्लंघनों पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
  • एयरलाइन को सात दिन में जवाब देना होगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
DGCA Issues Show Cause Notice to SpiceJet Amid Rising Cancellations and Violations
स्पाइसजेट को नोटिस। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संकटग्रस्त स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उड़ानों के लगातार रद होने, भुगतान में देरी से परिचालन संबंधी बाधाओं और विभिन्न उल्लंघनों पर विस्तृत जवाब मांगने के लिए है। सूत्रों के अनुसार बजट एयरलाइन को 17 नवंबर को जारी इस नोटिस का जवाब सात दिन के भीतर देना होगा।

विज्ञापन

डीजीसीए ने स्पाइसजेट से परिचालन प्रदर्शन में लगातार गिरावट पर स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें समय पर प्रदर्शन (ओटीपी) में महत्वपूर्ण कमी, उड़ान में बढ़ती देरी और रद होने वाली उड़ानों की संख्या शामिल है। नियामक ने स्वीकृत शेड्यूल का पालन न करने और यात्रियों को लगातार असुविधा होने का भी उल्लेख किया। उड़ान में बाधाओं, रद होने और देरी के कारण यात्रियों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि स्पाइसजेट के अधिकांश विमान खड़े हैं। एयरलाइन इन विमानों को सेवा में वापस लाने की कोई विश्वसनीय योजना प्रस्तुत नहीं कर पाई है। डीजीसीए ने अनिवार्य बीमा कवरेज के नवीनीकरण में अनिश्चितता पर भी चिंता जताई है। विदेशी विमानन प्राधिकरणों ने सेवा प्रदाताओं को भुगतान में देरी से जुड़ी परिचालन संबंधी बाधाओं पर चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइसजेट को किन उल्लंघनों पर जवाब देना होगा?

डीजीसीए ने स्पाइसजेट से पहले लगाए गए जुर्माने का भुगतान न करने पर भी जवाब मांगा है। बार-बार याद दिलाने के बावजूद एयरलाइन ने यह जुर्माना नहीं भरा है। नोटिस के अनुसार, स्पाइसजेट निर्धारित अंतरराष्ट्रीय परिचालन के लिए पात्रता आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रही है। एयरलाइन मई में पिछली प्रवर्तन कार्रवाई और जुर्माना लगाने के बावजूद रूट डिस्पर्शल दिशानिर्देशों (RDG) का बार-बार पालन करने में भी विफल रही है।

स्पाइजेट की वित्तीय स्थिति कैसी है?

स्पाइसजेट की घरेलू बाजार हिस्सेदारी अगस्त में 1.2 फीसदी से घटकर सितंबर में 0.6 फीसदी रह गई है। यह एयरलाइन के लिए महत्वपूर्ण परिचालन संबंधी मुद्दों को दर्शाता है। नोटिस जारी होने से एक दिन पहले, 17 नवंबर को SpiceJet के निदेशक मंडल ने 5,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है। इस खबर के बाद बीएसई में दोपहर के कारोबार में एयरलाइन के शेयर करीब 5 फीसदी गिरकर 9.74 रुपये पर आ गए।

क्या दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ानों पर असर पड़ा?

दिल्ली हवाई अड्डा संचालक डीआईएएल ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में बताया। स्पाइसजेट को परिचालन संबंधी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यह लगातार दूसरा दिन था जब डीआईएएल ने ऐसी जानकारी दी। बीएसई ने भी डीजीसीए के कारण बताओ नोटिस से संबंधित रिपोर्टों पर एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed