{"_id":"645384ff2649789ed60fee83","slug":"different-yardsticks-for-pm-s-bajrang-bali-and-bal-thackeray-s-hindutva-remarks-uddhav-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: उद्धव का आरोप; बोले- धर्म के नाम पर वोट मांगने से मेरे पिता का मताधिकार छिना, अब पीएम भी ऐसा कर रहे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: उद्धव का आरोप; बोले- धर्म के नाम पर वोट मांगने से मेरे पिता का मताधिकार छिना, अब पीएम भी ऐसा कर रहे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 04 May 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
सार
Politics: उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर मोदी जय बजरंग बली कह रहे हैं तो मैं कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों से भी जय भवानी जय शिवाजी का नारा लगाने और वोट देने की अपील कर रहा हूं।
उद्धव ठाकरे
- फोटो : Social Media
विज्ञापन
विस्तार
शिवसेना उद्धव गुट के नेता उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि उनके पिता बाल ठाकरे को धर्म के नाम पर वोट मांगने के कारण मताधिकार से वंचित कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में वोट मांगने के लिए 'जय बजरंग बली' के नारे का इस्तेमाल कर रहे हैं।
Trending Videos
उद्धव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''हो सकता है कि चुनाव आयोग के प्रावधान अब बदल गए हों।" मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के लोगों से अपील की थी कि कांग्रेस को 'दंडित' करने के लिए वे अपना डालते समय 'जय बजरंग बली' बोलें। भाजपा नेताओं ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के अपने चुनावी घोषणापत्र के वादे को लेकर विपक्षी दल पर हमला तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि बाल ठाकरे को नब्बे के दशक के अंत में एक सार्वजनिक रैली में 'धर्म के नाम पर वोट मांगकर भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए जाने के बाद छह साल के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उद्धव ने कहा, 'अगर मोदी जय बजरंग बली कह रहे हैं तो मैं कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों से भी जय भवानी जय शिवाजी का नारा लगाने और वोट देने की अपील कर रहा हूं।'
कमेंट
कमेंट X